रात करीब साढ़े ग्यारह बजे चढ़त का कार्यक्रम चल रहा था। चढ़त के बाद दूल्हा स्टेज पर जाकर बैठ गया। दुल्हन भी सहेलियों के साथ वरमाला लेकर स्टेज पर पहुंच गई। लेकिन जैसे ही दुल्हन ने दूल्हे का चेहरा देखा तो वह भड़क गई।
दुल्हन ने गुस्से में वरमाला तोड़ डाली और अपने परिजनों पर बरस पड़ी। परिजनों ने शादी के लिए उसे काफी मनाया लेकिन वह नहीं मानी। साफ इनकार कर दिया।
चर्चा है कि दुल्हन को दूसरा फोटो दिखाया गया था। इस मामले में बुधवार सुबह गांव में पंचायत भी हुई, लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका।
दूल्हा पक्ष ने गांव वालों से किसी और युवती से शादी करने की बात की, लेकिन कोई इसके लिए तैयार नहीं हुआ। बाद में बरात बिना दुल्हन के लौट गई।
वहीं पुलिस ने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं है। किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत नहीं की है।