फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में फिर से रफ़्तार पकड़ रहा कोरोना, शामली में 15, मुजफ्फरनगर में दो पॉजिटिव मिले

Sun, 21 Jun 2020 05:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
नमूना लेते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में कोराना वायरस एक बार फिर से अपने पांव पसार रहा है। ऐसे में एक तरफ लोग इसके जल्द खत्म होने की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या चिंता का विषय बन रही है। आगे जानें किस जिले में कोरोना संक्रमण की क्या है मौजूदा स्थिति

विज्ञापन


जनपद शामली में रविवार को सैंपलों  की जांच रिपोर्ट में 15 नए केस कोरोना पॉजिटिव के मिले हैं। अभी तक शामली में एक दिन सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मिलने का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। जनपद में कोरोना एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 46 हो गई है। इनमे सर्वाधिक 6 कोरोना पॉजिटिव कैराना कस्बे के एक मोहल्ले के हैं और एक परिवार के चार सदस्य है। 

इस मोहल्ले की एक महिला तथा एक अन्य व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव आया है, जबकि 2 लोग अलग अलग गांव के निवासी हैं। इसके अलावा शहर के अलग अलग मोहल्ले में 3 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

झिंझाना में होटल पर कार्य करने वाले दो लोग और कस्बा कांधला के मोहल्ला की महिला और कांधला क्षेत्र के ही एक गांव के एक युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना पॉजिटिव आए लोगों को कोविड.19 अस्पताल में भर्ती कराने की तैयारी शुरू कर दी है।

फेसमास्क न लगने वाले 250 लोगों के किए चालान
अनलॉक-1 में पुलिस ने फेसमास्क न लगने वाले 250 लोगों के चालान किये। विश्व योग दिवस पर घरों में ही ऑन लाइन योग किया गया। रविवार को जनपद में साप्ताहिक बंदी होने के कारण बाजार बंद रहे। केवल दूध, दवा, सब्जी और फल की दुकाने खुली। पुलिस ने बाजार में घूमकर साप्ताहिक बंदी का जायजा लिया। हॉटस्पॉट क्षेत्रो में पुलिस निगरानी कर रही है।

मुजफ्फरनगर में दो कोरोना पॉजिटिव मिले
सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि रविवार को आई 127 सैंपल की रिपोर्ट में दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। दोनों खतौली के निवासी हैं। शुगर मिल कॉलोनी निवासी युवक कोरोना संक्रमित मिला था। आज उसकी मां और दोस्त की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिले में अब एक्टिव केस 97 हो गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें