मुजफ्फरनगर में कोरोना का संक्रमण कम नहीं हो रहा है। गुरुवार को भी दस लोग पॉजिटिव मिले है। जिनमें दो बच्चे शामिल है। जबकि बीस मरीज टीक होकर घर लौटे हैं। जिले में एक्टिव केस फिर भी बढ़ कर 160 हो गए है।
अब तक 632 केस आ चुके है, जिनमें से 457 मरीज ठीक हो चुके हैं। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। मरीजों में शाहपुर में दो, खतौली में दो, कृष्णपुरी में एक, गांधी नगर में एक, केवलपुरी में एक, सरवट में एक, लद्दावाला में एक, बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज का एक मरीज शामिल है।
सहारनपुर के दो लोगोें की गुरुवार को कोरोना से मौत हो गई, जबकि 28 नए संक्रमित मिले। देवबंद के एक व्यक्ति की सहारनपुर अस्पताल में मौत हुई, जबकि एक व्यक्ति ने ऋषिकेश एम्स में दम तोड़ा। संक्रमितों में डीआईजी ऑफिस में तैनात सिपाही भी शामिल है। वहीं बिजनौर में 25, शामली मेें 11, बागपत में 7 और मुजफ्फरनगर में 10 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।
सभी मरीजों को कोविड 19 अस्पतालों में भर्ती किया गया है। इनके संपर्क में आने परिजनों को क्वारंटीन किया है, साथ ही सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। कोरोना पॉजिटिव लोगों के मोहल्ले, कालोनी को सील कर दिया गया है। सभी जिलों में प्रशासनिक तौर पर कोरोना से बचाव को जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, इसके बावजूद कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं।