वहीं, सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि नए मरीजों में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर समेत दो डॉक्टर, हेल्थ केयर वर्कर, शिक्षक, कारोबारी, घरेलू महिलाएं और छात्र शामिल हैं। इनमें 5 साल के बच्चे से लेकर 70 साल तक के मरीज हैं। नए मरीजों में 53 महिलाएं हैं और 49 नए केस हैं।
ये मरीज खरखौदा, रामराज हस्तिनापुर, किनानगर, ज्वालापुरी, शास्त्रीनगर, लालकुर्ती, सुभारती कैंपस, कंकरखेड़ा, मोदीपुरम, ब्रह्मपुरी, शास्त्रीनगर, स्वामीपाड़ा, लल्लापुरा के हैं। इनके अलावा थापर नगर, गंगानगर, तहसील, शास्त्रीनगर, जेल चुंगी, जाकिर कॉलोनी, शताब्दी नगर, न्यू किशनपुरा, फाजलपुर, कैलाशपुरी, बेगमबाग, सकौती दौराला, बागपत रोड, सदर, ईदगाह कॉलोनी और माछरा के रहने वाले हैं।
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या अब 3938 हो गई है। 116 मरीजों की मौत हो चुकी है। 788 का इलाज चल रहा है। अब तक 3034 मरीजों की छुट्टी हो चुकी है। 8 लोग होम आइसोलेशन में हैं। होम आइसोलेशन में रह रहे 114 मरीजों की भी छुट्टी हो चुकी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/