फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस: केरल से आई महिला की रिपोर्ट निगेटिव, मेरठ में 22 लोग स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में 

Sun, 15 Mar 2020 02:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
corona - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केरल में कोरोना पीड़ित के संपर्क में रही महिला का सैंपल जांच के लिए गुरुवार को दिल्ली प्रयोगशाला भेजा गया था। रविवार को उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। 

विज्ञापन


महिला को फिलहाल उसे घर पर आईसोलेशन में रखा गया है। उसे कई दिन से खांसी-जुकाम और बुखार था। इससे पहले आठ सैंपल भेजे गए हैं। उनकी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। मेरठ में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में अब कुल 22 लोग हैं। विदेश से मेरठ में 134 लोग आ चुके हैं। जिनमें से अधिकांश की निगरानी बंद की जा चुकी है।

रोडवेज बसों में भी किया जाएगा जागरूक 
स्वास्थ्य विभाग ने रोडवेज कर्मियों को भी कोरोना जागरूकता के लिए पंफ्लेट दिए हैं, जिनमें कोरोना से बचाव और सावधानी के बारे में लिखा है। रोडवेज कर्मी इन्हें बसों में लगाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें