फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस: पीएम मोदी की अपील का इन पर नहीं कोई असर, बागपत कलेक्ट्रेट में जमा हुए सैकड़ों लोग 

Sat, 21 Mar 2020 12:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 5
बागपत कलेक्ट्रेट में जमा हुए सैकड़ों लोग - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्र के नाम संदेश में लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग और कम से कम घरों से निकलने की अपील की थी। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम लोगों को इसकी कम ही परवाह है। यहां लोग जहां बिना किसी एहतियात के शादी समारोह में शामिल हुए। वहीं बागपत में धारा 144 लगे होने के बावजूद सैकड़ों की संख्या में लोग कलक्ट्रेट पर जमा हुए। 
विज्ञापन

2 of 5
मेरठ में विवाह मंडप में जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस पर एक तरफ धारा 144 लगी हुई है। हर तरफ एहतियात बरती जा रही है, लेकिन मेरठ में शुक्रवार रात को कई जगह लालोग वैवाहिक समारारोह में शामिल हुए। उधर शनिवार सुबह बागपत में अग्रवाल मंडी टटीरी में महिला की हत्या की वारदात के खुलासे के लिए कलेक्ट्रेट में ही सैकड़ों लोग जमा हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
baghpat news - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों का कहना था कि महिला की हत्या का खुलासा होना चाहिए। पुलिस मामले में लापरवाही बरत रही है। डीएम शकुंतला गौतम  लोगों के बीच पहुंची और किसी तरह समझा-बुझाकर शांत किया।

जिले के अग्रवाल मंडी टटीरी-बाघू मार्ग पर स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाली 55 वर्षीय महिला का शव बिना कपड़ों के एक खेत में पड़ा मिला। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

4 of 5
coronavirus - फोटो : PTI
 सवाल है आखिर एक साथ इतने लोगों को कलेक्ट्रेट में कैसे इकट्ठा होने दिया गया, जबकि देशभर में कोरोना वायरस का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
coronavirus meerut - फोटो : अमर उजाला
धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने भी कई जगहों पर भीड़ जुटाई। विडंबना ही है कि कुछ जगह तो यह भीड़ कोरोना के खिलाफ अभियान चलाने की जुटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें