फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown: मुजफ्फरनगर को मिली रियायत, कार्यालयों में पहुंचे कर्मचारी, फैक्टरियों ने नहीं उगला धुंआ 

Mon, 20 Apr 2020 04:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर लॉकडाउन के दौरान सोमवार को सरकारी कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे लेकिन फैक्टरियों का संचालन अभी शुरू नहीं हो सका है।

विज्ञापन


प्रशासन ने जिले में शर्तों के साथ कुछ छूट दी है। सवेरे छह से नौ बजे तक माहौल लॉक डाउन के अन्य दिनों की तरह दिखा। नगर की सब्जी मंडी, दालमंडी में भीड़भाड़ रही। जिला अस्पताल में बीते दिनों के मुकाबले ज्यादा भीड़ नजर आई।

ओपीडी बंद होने का बावजूद सामान्य रोगी लंबी लाइन लगाए काउंटर पर दवा लेने के लिए जुटे थे। सवेरे 11 बजे विकास भवन में डीआरडीए, विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद मिले।
विज्ञापन


परियोजना निदेशक डीआरडीए जय सिंह यादव ने बताया कि रोस्टर के अनुसार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उपनिदेशक कृषि कार्यालय में 2-3 किसान सम्मान निधि से संबंधित समस्या को लेकर आए।

Trending Videos
विज्ञापन

डीडी जसवीर तेवतिया ने बताया कि आधे कर्मचारी एक दिन आएंगे जबकि आधे दूसरे दिन। किसान सम्मान निधि से संबंधित समस्या के लिए फोन पर शिकायतें नोट कर समाधान किया जा रहा है।

अपने कार्यालय में डीआईओएस गजेंद्र कुमार कर्मचारियों के साथ मौजूद थे। एक कक्ष में एक कर्मचारी बैठा मिला। 10 बजे बैंक तो खुले लेकिन बीते दिनों के मुकाबले भीड़ कम दिखी।

नगर में स्टेशनरी, इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानें सवेरे छह से नौ बजे तक खुली। इक्का-दुक्का बाइक सर्विस की दुकानें भी खुली नजर आई। इसके साथ ही कृषि यंत्रों  के सर्विस सेंटर, स्पेयर पार्ट्स, बीज एवं उर्वरक की दुकानें दिनभर खुलेंगी।

एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि फैक्ट्रियों के संचालन की अनुमति तो है लेकिन विस्तृत गाइडलाइन शाम तक जारी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें