देश के लिए कुछ करने का जज्बा, जुनून व जोश यूं तो फौजियों की शान है, लेकिन इसकी छवि राष्ट्रीय कैडेट कोर में साफ देखी जा सकती है। परेड में जमकर पसीना बहाने वाले एनसीसी कैडेट अब वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ मोर्चा संभाल रहे हैं। बड़ौत बटालियन की 125 बेटियां कोरोना संक्रमण के खिलाफ लोगों को जागरूक कर रही हैं।
कोरोना वॉरियर्स की भूमिका में 74 वीं यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेट में ममता, प्रीति, पलक, प्रिया, वंदना व गुड़िया घर पर मास्क तैयार कर गांव-गांव जाकर उनका वितरण करने में जुटी है। 74वीं यूपी बटालियन के कर्नल चंद्र भान सिंह भड़वाल ने बताया कि इस कार्य में उन्हीं कैडेटों को लगाया गया है, जिनकी उम्र 18 वर्ष व अभिभावकों का सहमति प्रमाण पत्र प्राप्त है।
लॉकडाउन का पालन करने की दे रही सीख
नगर में एनसीससी कैडेट दिल्ली बस स्टैंड, संजय मूर्ति, नेहरू मूर्ति, रेलवे स्टेशन के अलावा अन्य जगहों पर महिला पुलिस कर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर स्वच्छता से ड्यूटी कर रही है और लोगों को घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन करने, बार-बार साबुन से हाथ धुलने, सैनिटाइजर का इस्तेमाल व मास्क पहनने की सीख देते हैं। यही नहीं कैडेट को कोरोना संक्रमण के लक्षण बताकर संदिग्ध को जांच कराने व शारीरिक दूरी का अनुपालन करने को प्रेरित करते हैं।
जरूरत के हिसाब से बढ़ेगी फौज
कर्नल चंद्रभान सिंह भड़वाल ने कहा राष्ट्रीय आपदा के समय सेना के जवानों केग साथ एनसीसी कैडेटों की भी अहम भूमिका होती है। इसमें उन्हें सच्ची राष्ट्रभक्ति का अवसर मिलता है। जरूरत पड़ने पर कोरोना वॉरियर्स की फौज बढ़ाई जाएगी