फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धा: संक्रमितों की देखभाल करना पहला फर्ज.., घर की जिम्मेदारी भूल सेवा में जुटीं हैं स्टाफ नर्स ममता

Sat, 25 Apr 2020 05:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
स्टाफ नर्स ममता रानी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद झिंझाना सीएचसी में बनाये गये कोविड-19 अस्पताल पर स्टाफ नर्स ममता रानी घर परिवार की चिंता छोड़कर कोरोना पीड़ितों की देखभाल में जुटी हैं। उनकी तैनाती कांधला सीएचसी पर है। 17 अप्रैल से उनकी ड्यूटी कोविड अस्पताल में लगी है। 

विज्ञापन


ममता रानी ने बताया कि उनका परिवार बागपत के बड़ौत में रहता है। घर की जिम्मेदारी उन्ही पर है, लेकिन नर्स होने के नाते उनकी परिवार से ज्यादा जरूरत यहां पर है। कोरोना पीड़ितों की देखभाल करना उनका देश के प्रति पहला फर्ज है, इसलिये वह सब कुछ भूलकर अपनी ड्यूटी कर रही है। जब से लॉक डाउन हुआ है, तब से वह घर नहीं गई हैं। 

उन्होंने तय कर लिया है कि जब तक कोरोना महामारी से नही निबट लेंगे तब तक वह घर नही जाएंगी। अब उनके लिये घर परिवार बाद मे है, कोरोना महामारी से पहले निपटना जरुरी है। परिवार से फोन पर ही बात कर हालचाल लेती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें