कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार शुरू से ही सोशल डिस्टेंस पर जोर दे रही है, लेकिन इस बार चूक नागरिकों की तरफ से नहीं, बल्कि बेहट पुलिस की तरफ से की गई है।
विज्ञापन
सहारनपुर में लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में दर्ज रिपोर्ट के मामले में जमानत प्रक्रिया पूरी करने के लिए बुधवार को 15 जमातियों को एक साथ टाटा मैजिक में कोतवाली लाया गया। इनमें 10 जमाती कोलकाता पश्चिम बंगाल और अन्य पांच मधुबनी बिहार एवं बनारस के हैं।
बताया गया कि इन्हें चार मार्च को साढ़ौली कदीम क्वारंटीन सेंटर पर लाया गया था। बुधवार को क्वांरटीन सेंटर से जमानत के लिए बेहट पुलिस द्वारा यहां लाए गए थे। इस तरह की चूक संक्रमण के खतरे को बढ़ा सकती है।