फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में भाजपा नेता की मां समेत मिले 10 नए संक्रमित, अब तक इतने हुए ठीक

Fri, 08 May 2020 12:36 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण फिलहाल थमता हुआ नहीं दिख रहा है। मेरठ में बृहस्पतिवार को भी 10 नए मामले सामने आए। कुल संक्रमितों की संख्या 196 हो गई है, जिसमें नौ लोगों की मृत्यु हो चुकी, 56 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं बागपत जनपद में भी बृहस्पतिवार देर रात को तीन नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमर उजाला फाउंडेशन ने दान कीं 1500 पीपीई किट, डीएम बोले- कोरोना महामारी के बीच कायम की मिसाल

नए संक्रमितों में साबुन गोदाम के भाजपा नेता की मां भी हैं। महानगर अध्यक्ष के करीबी भाजपा नेता के परिवार से अब तक चार लोग संक्रमित हो चुके हैं, पिता की मृत्यु हो चुकी है। वहीं, तबीयत बिगड़ने पर भाजपा नेता को सफदरजंग दिल्ली रेफर कर दिया गया। संक्रमण से मौत के शिकार हुए रविंद्रपुरी के सब्जी व्यापारी की पत्नी, रजबन की कोरोना संक्रमित 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला का बेटा भी कोरोना पॉजिटिव आया है। जो जीआईसी स्कूल में कृषि कार्य करता है। मेडिकल में क्वारंटीन है। इसके पत्नी, बेटे और बेटी को भी क्वारंटीन किया गया है। चार संक्रमित जैदी फार्म के हैं, इस परिवार के अब तक 13 लोग संक्रमित हो चुके हैं। गोली लगने के बाद परिवार के युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। यह एक अलग चेन बन गई है। एक संक्रमित पूर्वा अब्दुल वली का और एक शाहपीर गेट का है। यह सभी पुराने संक्रमितों के संपर्क वाले हैं। इसके अलावा पल्हेड़ा 62 वर्षीय एक बुजुर्ग भी संक्रमित मिले हैं, वह मधुमेह के मरीज हैं। बृहस्पतिवार को मेरठ के 250 सैंपल की जांच हुई।
विज्ञापन


मेरठ में बुधवार को तीन नए हॉटस्पॉट बनाए गए थे। इनमें खता रोड मंडी वाली गली, रविंद्र पुरी और देवपुरी रेलवे रोड को नया हॉटस्पॉट बनाया गया है। अब मेरठ में कुल 43 हॉटस्पॉट हो गए हैं।

विज्ञापन

बागपत में लैब टेक्नीशियन, पत्नी और बेटा कोरोना पॉजिटिव

बागपत में सीएमओ डॉ. आर के टंडन ने बताया कि बड़ौत में प्राइवेट लैब के टेक्नीशियन, उनकी पत्नी और बेटे (20) का सैंपल लिया गया था। बृहस्पतिवार की देर रात आई रिपोर्ट में तीनों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। तीनों को खेकड़ा कोरोना-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने इनके संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी है।

सीएमओ ने बताया कि चार दिन पूर्व तबीयत खराब होने पर लैब टेक्नीशियन उनकी पत्नी और बेटा खुद ही जांच कराने अस्पताल आए थे।

दो डॉक्टर समेत 75 लोग क्वारंटीन

मेरठ में सदर रविंद्रपुरी के राजेश कुमार की कोरोना से मौत के बाद दो डॉक्टर सहित 75 लोगों को क्वारंटीन किया गया था। पुलिस के अनुसार राजेश ने दो अस्पतालों में इलाज कराया था। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम उन अस्पतालों का भी पता लगा कर जांच कर रही है।

रविंद्र पुरी निवासी राजेश कुमार करीब तीन महीने से बीमार चल रहे थे। परिवार की जीविका चलाने के लिए वह रोजाना ठेले पर सब्जी बेचते थे। राजेश की मौत के बाद पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राजेश के परिवार और उनके संपर्क में आए लोगों की तलाश करनी शुरू कर दी। दो डॉक्टर, राजेश की पत्नी, दो बेटियों और बेटे सहित 75 लोगों को फिलहाल क्वारंटीन किया गया है। 

एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम रविंद्र पुरी में लगी हुई है। रविंद्रपुरी को पूरी तरह से सील कर दिया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें