कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाल ा
मेरठ के लिए बृहस्पतिवार को अच्छी खबर आई है। मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में आज 250 सैंपलों की जांच हुई, जिनमें हापुड़ का एक कोरोना पॉजिटिव है। इसके अलावा सभी सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
बताया गया कि मेरठ के 20 सैंपल की जांच की गई। इन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हालांकि इससे पहले बुधवार को मेरठ में चार कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे। इन चार मरीजों को मिलाकर मेरठ में कुल संख्या 68 हो गई है।
वहीं मेरठ में अब तक 14 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है। बाकी सभी मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/