फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण लॉकडाउन का असर, मेरठ में कम हुए कोरोना संक्रमित, मई के शुरुआत में तेजी से बढ़े थे मरीज

Wed, 27 May 2020 10:22 PM IST
कपिल kapil मनु चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में मई माह की शुरुआत से ही जिले में अचानक कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ा। इसको रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कई एहतियाती कदम उठाने के साथ शहर में दो दिन संपूर्ण लॉकडाउन करने का फैसला लिया। यह काफी हद तक कारगर रहा। अब बीते छह दिनों से कोरोना पॉजिटिव मामलों में कमी देखने को मिल रही है। हालांकि अभी तक कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ना चुनौती बना हुआ है। आंकड़ों की बात करें तो बीते छह दिन में 37 मरीज कोरोना संक्रमित मिले। वहीं 16 से 25 मई तक (दस दिनों में) जिले में 65 मरीज मिले थे, जबकि छह से 15 मई के बीच 135 मरीज सामने आए।

विज्ञापन


शहर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों से पुलिस प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग परेशान है। 22 मार्च को लॉकडाउन शुरू होने के बाद से 27 मार्च को कोरोना संक्रमण का पहला मरीज शास्त्रीनगर में मिला था। अप्रैल माह के अंत तक जिले में 100 के आसपास मरीजे थे। लेकिन मई माह की शुरुआत से ही संक्रमण इतनी तेजी से बढ़ा कि स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। हर रोज कोरोना मरीजों की नई चेन मिलने लगी। जिले में 26 मई तक 12317 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इस समय जिले के 52 क्वारंटीन सेंटर में 1270 लोग क्वारंटीन हैं। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का मानना है अगर कोई नई चेन नहीं बनी तो संक्रमित केसों में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें: मेरठ: भाजपा महानगर अध्यक्ष के भाई समेत 12 को कोरोना संक्रमण की पुष्टि, तेजी से बढ़ रही संख्या, इतने हुए कुल मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन


अब धीरे-धीरे घट रहे आंकड़े
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते करीब छह दिनों से कोरोना संक्रमित मिलने वाले लोगों की रफ्तार में कमी आई। मंगलवार तक 12317 सैंपल की जांच की गई। वहीं कुल 386 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। 254 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। 109 मरीज अभी अस्पतालों में भर्ती हैं। अभी तक कुल 23 लोगों की मौत हो चुकी है।

ऐसे बढ़े मरीज
31 मार्च तक 19
15 अप्रैल तक 68
30 अप्रैल तक 105
05 मई तक 176
10 मई तक 245
15 मई तक 311
26 मई तक 386

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें