बता दें कि मेरठ में अभी तक कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 105 है। इनमें 52 मरीजों की अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है। जबकि पांच लोगों की मौत हो चुकी है। बाकी मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मेरठ के सदर चाणक्यपुरी में एक व्यक्ति को कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद बुधवार को चाणक्यपुरी को हॉटस्पॉट बना दिया गया था। एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता के मुताबिक चाणक्यपुरी से दाल मंडी सटी हुई है। इसको देखते हुए दाल मंडी और सब्जी मंडी को पूरी तरह से बंद रहने पर सहमति जताई गई है। पुलिस ने बुधवार रात में चाणक्यपुरी में माइक से एलान किया था कि पूरा इलाका हॉटस्पॉट बना दिया गया है। यहां पर किसी को आने- जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/