हॉटस्पॉट एरिया में लॉकडाउन का उल्लंघन, पुलिस ने दी सजा
कोरोना संक्रमण के मामले में बेहद संवेदनशील होते जा रहे सहारनपुर जिले में लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। हॉटस्पॉट एरिया में भी लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। वे न तो नियमों की लरवाह कर रहे हैं और न ही कोरोना से खतरे में पड़ रही जिंदगी की। इन हालात के चलते ही थाना मंडी में लोगों को अनूठी सजा देनी पड़ी। लोगों को बंदर, भालू, मेंढक की तरह दौड़ाया गया। इसके बाद इन लोगों ने माफी मांगी। वहीं, रमजान की तैयारी के बीच बाजारों में खरीद करने वाले बढ़ गए हैं। कई स्थानों पर सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया गया।
सहारानपुर जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में जमातियों की दखल अब तक कम नही हो रही है। संक्रमित मरीजों में अधिकतर या तो जामाती हैं या फिर उनके संपर्क में आने वाले हैं। शहर के मंडी थाना क्षेत्र, देवबंद, गंगोह सहित अन्य क्षेत्रों के जमात से जुड़े लोगों के अलावा दिल्ली, असम, गुजरात, मध्य प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों के अलावा विदेशी जमातियों की भूमिका अब तक सामने आ चुकी है। ऐसे अन्य लोगों की केस हिस्ट्री अब तक खंगाली जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/