फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Update: जिले में चार जमाती कोरोना पॉजिटिव आने से मचा हड़कंप, 35 को किया क्वारंटीन

Tue, 07 Apr 2020 11:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में एक साथ चार जमातियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सीएमओ सहित कई अधिकारी जांच के लिए पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक साथ चार जमातियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया। डीएम, एसएसपी और सीएमओ समेत तमाम अधिकारी स्वास्थ्य विभाग की टीमों के साथ पॉजिटिव मिले जमातियों के ठहरने के स्थानों पर पहुंचे। पॉजिटिव मिले जमातियों के संपर्क में आए कुल 35 लोगों को मेडिकल क्वारंटीन सेंटरों में लाया गया। इनसे अलग खाता खेड़ी की मस्जिद में ठहरे तमिलनाडु के 11 लोगों को सरस्वती विहार में बने क्वारंटीन सेंटर में ले जाया गया। मंगलवार को कुल 45 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। 

विज्ञापन


पॉजिटिव मिले जमातियों में एक किरगिस्तान, दो आंध्र प्रदेश और एक सहारनपुर शहर की माहीपुरा कॉलोनी का है। आंध्र प्रदेश और एक किरगिस्तानी व्यक्ति दिल्ली जमात में गए थे। वहां से लौटने के बाद वह शहर की कई मस्जिदों में गए और वहां कुछ लोगों के संपर्क में रहे, जबकि माहीपुरा निवासी व्यक्ति पंजाब के कपूरथला में जमात में गया था। लौटने के बाद से घर पर ही ठहरा था। तीन अप्रैल को इनकी जानकारी चिकित्सा विभाग को मिली। विभागीय टीम चारों को तीन अप्रैल को आईआईटी कैंपस में बने मेडिकल क्वारंटीन सेंटर में ले आई थी। तीन अप्रैल को सैंपल जांच को भेजे। छह अप्रैल की देर शाम चारों की रिपोर्ट पॉजिटिव होने की जानकारी सीएमओ को फोन के जरिए मिली। चारों को रात में ही क्वारंटीन सेंटर से फतेहपुर सीएचसी में बने कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें: कोरोना: एसएसपी ने दी चेतावनी, आज रात आठ बजे के बाद जिले में जमाती मिले तो लगेगा रासुका

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मंगलवार की सुबह डीएम अखिलेश सिंह, एसएसपी दिनेश कुमार, एसडीएम सदर अनिल कुमार, सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी, नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ मौके पर पहुंचे। माहीपुरा निवासी मरीज के परिवार के 13 सदस्यों को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में बने मेडिकल क्वारंटीन सेंटर में रखा। इनमें पौने दो साल, तीन साल और पांच साल तक के बच्चे शामिल हैं। इनके अलावा आंध्र प्रदेश और किरगिस्तानी मरीज के संपर्क में आए 22 लोगों को आईआईटी कैंपस में बने मेडिकल क्वारंटीन सेंटर में रखा है। जिन मस्जिदों में यह लोग पहुंचे, उन मस्जिदों को निगम की मदद से सैनिटाइज कराकर लॉक करा दिया गया। 

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस: घरों में छिपे मिले 23 जमाती, निजामुद्दीन मरकज के जलसे से लौटे थे गांव

नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि पॉजिटिव मिले चार जमातियों के संपर्क में आए कुल 35 लोगों को क्वारंटीन किया। इनसे अलग 11 अन्य लोग क्वारंटीन किए। कुल 45 लोगों के सैंपल मंगलवार को जांच को भेजे हैं। सभी पांच पॉजिटिव मरीज फतेहपुर सीएचसी में बने कोविड अस्पताल में भर्ती हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें