फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Virus Update: शामली जिले के पांच जमाती मिले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

Mon, 06 Apr 2020 02:10 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

शामली जिले के पांच जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में रविवार को 138 सैम्पलों की जांच हुई। इनमें पांच जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बताया गया कि ये सभी शामली जनपद के हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Corona Update: शामली के तीन जमाती औरैया में मिले कोरोना पॉजिटिव, परिवार के सदस्यों की होगी जांच

इससे पहले मेरठ में शनिवार को कुल 138 सैंपलों की जांच हुई थी, इनमें नौ जमातियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। इनमें दो हापुड़ के रहने वाले थे। बाकी सात जमाती मेरठ के ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना संक्रमित आठ पॉजिटिव केस हैं। इनमें से दो बांग्लोदशी जमाती, पांच त्रिपुरा के और एक आसाम का जमाती है। आगरा जनपद में शामली के दो जमाती पॉजिटिव मिले थे और अब तीन केस औरेया जिले में मिले हैं। लखनऊ स्तर से जारी रिपोर्ट में बाहरी जनपदों में मिले कोराना पॉजिटिव केस को भी संबंधित जनपद की रिपोर्ट में जोड़ा गया है इस कारण यहां पर ये संख्या 13 हो गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें