फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घंटे जमातियों का रिकॉर्ड खंगाल रही कोरोना सेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पुलिस विभाग का कोरोना सेल 24 घंटे जिले की निगरानी कर रहा है। पुलिस लाइन में बनाए गए इस सेल की जिम्मेदारी एसपी देहात अविनाश पांडे के पास है।
विज्ञापन

एसएसपी अजय साहनी ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्तर पर पुलिस की तरफ से लापरवाही न बरती जाए। परतापुर, मवाना, फलावदा, सरधना, हस्तिनापुर, शास्त्रीनगर और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में एक-एक सीओ व मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। विदेश के 19 जमाती मेरठ में क्वारंटीन हैं। कोरोना सेल में सीओ, इंस्पेक्टर, दरोगा अन्य पुलिसकर्मियों की अलग-अलग जिम्मेदारी तय की गई है। इस सेल द्वारा प्रत्येक घंटे जिले के सभी थानों से अपडेट लिया जाता है कि किसी थाना क्षेत्र में कोरोना का कोई मरीज तो नहीं है। जो जमाती ढूंढे गए थे, उनकी क्या स्थिति है। कितना इलाका सील है। वहां की निगरानी की जा रही है या नहीं। जो लोग कोरोना संक्रमित मिले उनके परिवार के लोगों और उनके संपर्क में आने वालों की निगरानी की जा रही है या नहीं। कोरोना मरीज की ट्रेवल हिस्ट्री की भी थाना स्तर से जांच की जा रही है। जहां-जहां कोरोना संक्रमित केस मिले हैं, उस क्षेत्र को एक किलोमीटर के दायरे में सील किया गया है। कितने लोग ऐसे हैं जो जमात में शामिल तो नहीं हुए। प्रत्येक घंटे पूरे मामले में कोरोना सेल द्वारा ली जा रही रिपोर्ट को जिला प्रशासन की रिपोर्ट के साथ लखनऊ मुख्यालय भेजा जा रहा है।
यह है जमातियों की स्थिति
443 जमाती निगरानी में हैं इनमें 321 निजामुद्दीन मरकज से आए हुए हैं। जिनमें 12 पॉजिटिव आ चुके हैं। इन्हें अलग-अलग स्थानों पर क्वारंटीन किया हैं, इनमें 19 जमाती विदेश के हैं।
विज्ञापन

सात दिन में बदली जाए ड्यूटी
जिन स्थानों पर जमाती क्वारंटीन किए गए हैं, वहां के अलावा मेडिकल कॉलेज अन्य अस्पताल, कोरोना संक्रमण प्रभावित क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को सात दिन बाद बदल दिया जाए।
विज्ञापन

कैमरों से रखी जा रही नजर
जिले के संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से भी माहौल पर नजर रखी जा रही है कि कहीं शरारती तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश ना करें। पुलिस लाइन में ट्रैफिक कंट्रोल रूम के अलावा सिटी कंट्रोल रूम और घंटाघर पर एसपी सिटी कार्यालय से पुलिसकर्मी कंट्रोल रूम से निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें