मेरठ में कोरोना संक्रमित एक और युवक मजहर ने कोरोना को मात दे दी है। उसका कहना है कि कोरोना से घबराएं नहीं। सावधानी बरतें। कोई भी कोरोना को मात दे सकता है। यह क्रॉकरी कारोबारी का ही रिश्तेदार है।
मेडिकल कॉलेज के प्रमुख अधीक्षक डॉ. धीरज बालियान ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों को कोविड-19 रोगियों के इलाज में बृहस्पतिवार को एक और सफलता मिली। पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद मजहर निवासी सेक्टर-13 शास्त्री नगर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। यह मरीज इकराम उल हसन के परिवार से है।
यह भी पढ़ें: कोरोना को मात देकर अपने गांव पहुंची मंजू, कहा- ईश्वर में आस्था और बुलंद इरादे से पाई विजय
अस्पताल से छुट्टी के समय खुशी का इजहार करते हुए मजहर ने बताया कि उसके परिवार के अधिकतर सदस्य स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। उसने अल्लाह का शुक्रिया अदा करने के साथ- साथ इलाज करने वाले चिकित्सकों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का बहुत शुक्रिया अदा किया। मेरठ में अब तक 30 मरीजों की छुट्टी हो चुकी है। इनमें क्रॉकरी कारोबारी के परिवार से 16 मरीज हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/