फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: मेरठ के लिए अच्छी खबर, 19 सैंपल्स की हुई जांच, सभी निगेटिव

Wed, 01 Apr 2020 12:49 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के लिए अच्छी खबर है। शहर में मंगलवार को 19 सैंपल्स की जांच हुई जो सभी निगेटिव आई हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लिए अच्छी खबर है। लगातार बढ़ रही कोरोना के मरीजों की संख्या मंगलवार को ठहर गई। शहर में कल 19 सैंपल्स की जांच हुई जो कि सभी निगेटिव पाई गई हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। हालांकि इससे पहले मेरठ में 19 लोगों को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हो चुकी है। इन सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया हुआ है। जहां उनका उचपार किया जा रहा है।

विज्ञापन


मेरठ में अब तक 128 जांच हुई हैं। इनमें से 19 पॉजिटिव केस मिले हैं, जबकि 109 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। हालांकि मंगलवार को सभी रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं जिससे स्वास्थ्य विभाग को बड़ी राहत मिली है। 

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में ऐसे हैं जिले के हालात, छलका महिला का दर्द, दिव्यांग को भी नहीं मिल रहा सहारा, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सोमवार को 382 टीमों द्वारा 24 क्षेत्रों में 49661 घरों का भ्रमण कर 265189 लोगों की आबादी का सर्वे किया गया था। जिसमें पांच संदिग्ध व्यक्तियों को सुभारती मेडिकल कॉलेज और 310 व्यक्तियों को होम क्वारंटीन में रखा गया था। सोमवार को कुल 17 सैंपल्स की जांच की गई थी। जिनमें छह मरीज मिले थे। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस- प्रशासन अभी उन लोगों की तलाश में जुटा हुआ है। जो इन मरीजों के संपर्क रहे हैं।

मेरठ में ऐसे फैला कोरोना
अधिकारियों का कहना है कि खुर्जा के रहने वाले शख्स द्वारा महाराष्ट्र से आकर मेरठ में रहने के दौरान यह वायरस फैला है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें