फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वारियर्स: कोरोना को ऐसे दी मात, 17 दिन बाद ठीक होकर लौटा घर, लोगों को दिया ये संदेश

Sun, 12 Apr 2020 12:18 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

  • सिर्फ ईश्वर और डॉक्टरों पर भरोसे ने दिलाई कोरोना पर विजय 
  • खुद जांच कराने पहुंचा, जो डॉक्टरों ने कहा वही मानता चला गया
विज्ञापन
कपिल कुमार नैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना संक्रमण से ठीक हुए सरूरपुर कलां के कपिल कुमार नैन का कहना है कि डॉक्टरों पर भरोसे ने ही उसे इतनी बड़ी जीत दिलाई है। पहली जांच से लेकर आखिर तक उसे डॉक्टरों पर पूरा भरोसा था। वह घबराया नहीं, बल्कि आत्ममंथन करता रहा। जो पीड़ित हैं, उनसे गुजारिश है कि सिर्फ डॉक्टर की बात मानें और हर सवाल का जवाब देने से ही ठीक हो सकेंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना वारियर्स: शाहनवाज ने बताया कैसे दी कोरोना को मात, ठीक होकर लौटे घर, लोगों को दिया ये संदेश

दुबई से 19 मार्च को अपने गांव सरूरपुर लौटे कपिल कुमार नैन की जितनी प्रशंसा की जाए कम हैं। अंदेशा होने पर सबसे पहले कपिल 24 मार्च को खुद ही जिला अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों ने सैंपल लिया। 26 मार्च को रिपोर्ट आई तो वह पॉजिटिव निकला। कपिल के मुताबिक डॉक्टरों ने उसे बताया कि वह ठीक हो जाएगा, किसी तरह की दिक्कत नहीं है। उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया। 27 मार्च से अब तक वह इसी अस्पताल में है। उसकी बाद की सारी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह रही कि उसने डॉक्टरों से कोई बात नहीं छिपाई। जब- जब जो पूछा गया, वह बताता चला गया। वह जानता था कि नाजुक समय है। ऐसे में सबको डॉक्टरों का साथ देना चाहिए। उसका भरोसा सही साबित हुआ और अब वह ठीक हो गया है। जो कोरोना पॉजिटिव हैं, वह ठीक हो सकते हैं। आत्मविश्वास रखें और सकारात्मक सोचें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई चीज वायरल करने से पहले अंजाम सोचें
कपिल कुमार ने बताया कि कुछ लोगों ने उसे कॉल की और बातचीत रिकॉर्ड कर वायरल कर दी। इससे दिल दुखा। ऐसा नहीं करना चाहिए था। आखिर ऐसा क्यों? सोशल मीडिया पर किसी पोस्ट का किसे क्या नुकसान हो सकता है या इससे समाज और बीमारी से लड़ रहे डॉक्टरों पर क्या असर पड़ेगा, हमें यह भी सोचना चाहिए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें