फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: मेरठ की तीन मस्जिदों में रुकी थी महाराष्ट्र की जमात, 12 से ज्यादा चिह्नित

Wed, 08 Apr 2020 01:24 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में अब जली कोठी का एरिया भी संवेदनशील हो गया है। जली कोठी स्थित तीन मस्जिदों में महाराष्ट्र के 11 जमाती रुके थे।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में शास्त्रीनगर और मवाना के बाद अब शहर का जली कोठी का एरिया भी संवेदनशील हो गया है। जली कोठी स्थित तीन मस्जिदों में महाराष्ट्र के 11 जमाती रुके थे। यहां से जमात जहांगीराबाद बुलंदशहर पहुंची थी, जहां इनमें से दो जमातियों के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने जली कोठी को निगरानी में ले लिया है। सीएमओ के अनुसार ये जमाती मेरठ में कहां और किस-किस से संपर्क में आए, इसकी पूरी चेन बनाई जा रही है। चार मस्जिदों के आसपास से मंगलवार को 14 सैंपल लिए गए हैं।

विज्ञापन


देहली गेट थानाक्षेत्र अंतर्गत जली कोठी स्थित मस्जिद कुरैशियान, बिल्डिंग वाली मस्जिद और दरी वाली मस्जिद में महाराष्ट्र के मालेगांव से 11 लोगों की जमात आई थी। दिल्ली निजामुद्दीन की तब्लीगी जमात के निकले कुछ जमातियों के कोरोना संक्रमित होने का शोर मचने के बाद सर्च अभियान शुरू किया गया। इस बीच देहली गेट पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने जली कोठी में आई जमात के बारे में जानकारी जुटा ली थी। लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही महाराष्ट्र की यह जमात बुलंदशहर पहुंच गई थी। बुलंदशहर पुलिस ने इन 11 लोगों को ट्रेस किया था। इनमें से दो जमातियों की मेडिकल मेरठ की माइक्रोबायोलॉजी लैब में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई तो हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार ये जमाती कई दिनों से जली कोठी की तीन मस्जिदों और मदरसे में रुके थे। 

सील हो सकता है जली कोठी एरिया
थानाध्यक्ष देहली गेट रविंद्र सिंह के अनुसार बुधवार सुबह से पूरे इलाके की छानबीन कराई जाएगी। पता लगाया जाएगा कि महाराष्ट्र से आई जमात कहां-कहां रुकी थी। किस-किस के संपर्क में रही है। इसकी पूरी जानकारी जुटाकर लोगों को अलर्ट किया जायेगा। जरूरत पड़ने पर जली कोठी को सील भी किया जा सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में ताबड़तोड़ फायरिंग के तीन मामले, चार लोग घायल, एक की हालत गंभीर

विज्ञापन

12 से ज्यादा चिह्नित, 14 सैंपल लिए
सीएमओ डॉ. राजकुमार के अनुसार मेडिकल लैब में सोमवार को बुलंदशहर के दो जमाती कोरोना पॉजिटिव आए थे। स्वास्थ्य विभाग की छानबीन में पता चला कि यह लोग मेरठ में कुरैशियान, दरी वाली और बिल्डिंग वाली मस्जिद में भी गए थे। यहां वे किन-किन लोगों से मिले थे, किन-किन से संपर्क किया, उन सभी लोगों के सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी। अगर इनमें से कोई पॉजिटिव आता है तो फ़िर उनके संपर्क में आए लोगों की चेन बनाई जाएगी। फिलहाल ऐसे 12 से ज्यादा लोग चिह्नित किए जा चुके हैं। इन तीनों मस्जिदों से 10 जबकि हौजखास मस्जिद से 4 सैंपल लिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें इनकी पड़ताल कर रही है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीमें 450 से ज्यादा जमातियों की निगरानी कर रही हैं। इनमें से करीब 150 लोगों के सैंपल की जांच भी हो चुकी है। इनमें से 12 पॉजिटिव आ चुके हैं, जबकि बाकी की रिपोर्ट नेगेटिव है।

संपर्कों का पता लगाएंगे
एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह के अनुसार कोरोना संक्रमित निकले दो जमातियों का जली कोठी की तीन मस्जिदों से संपर्क जुड़ने के बाद पुलिस सचेत हो गई है। मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। बुधवार को जली कोठी में लोगों से बातचीत कर पता लगाया जाएगा कि महाराष्ट्र से आई यह जमात किस-किस के संपर्क में रही थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें