फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसाल: मासूम बेटे की अंत्येष्टि कर फिर ड्यूटी पर लौट आया ये कोरोना योद्धा

Fri, 24 Apr 2020 01:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सिपाही रिंकू कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में तैनात आरक्षी रिंकू ने ऐसे लोगों को आईना दिखाया है जो इस संकटकाल में किसी न किसी बहाने से घर पर बैठे हैं ताकि ड्यूटी न करना पड़े। वह अपने मासूम बेटे को खोने का गम दिल में लिए, पत्नी को किसी तरह ढांढ़स बंधाते हुए चार दिन में ही ड्यूटी पर लौट आए। महामारी के दौर में ऐसे डॉक्टर भी सामने आए हैं जिनके साथी तो बहाने से छुट्टी लेकर ड्यूटी छोड़ गए, लेकिन वे तब तक मरीजों से जूझते रहे जब तक कि वे ठीक नहीं हो गए।  

विज्ञापन


अपने गम से ज्यादा थी इस महामारी की चिंता

लॉकडाउन के दौरान आरक्षी रिंकू कुमार के इकलौते बेटे हार्दिक की अचानक तबीयत खराब हुई। छुट्टी लेकर वह ससुराल में मेरठ गए। वहां बीमार बेटे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन तीन वर्षीय बेटे ने 15 अप्रैल को दम तोड़ दिया। बेटे को खोने पर उन्हें और पत्नी रजनी पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। उन्होंने वैश्विक महामारी को इस सदमे से बड़ा बताते हुए बेटे की अंत्येष्टि ससुराल अब्दुल्लापुर मेरठ में ही कर दी। लॉकडाउन की वजह से वह अपने पैतृक गांव सदुल्लापुर थाना हापुड़ भी नहीं जा पाए। 

यह भी पढ़ें: संकट के सिपाही: डेढ़ साल के बेटे को घर छोड़ रात में ड्यूटी दे रहीं मुजफ्फरनगर की महिला सिपाही छाया
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अंतिम संस्कार की क्रियाएं पूरी कराकर अपने गांव जाए बिना ही लौट आए। बकौल रिंकू उन्हें दुख की घड़ी में गमजदा पत्नी के साथ रहने को इमरजेंसी छुट्टी मिल जाती, लेकिन उन्हें घर के गम से ज्यादा कोरोना महामारी की चिंता सताती रही। उन्होंने चार दिन बाद आकर पुलिस सेवाओं के प्रति फर्ज निभाया। उन्होंने राष्ट्रहित में पत्नी और एक साल की बेटी को ससुराल मेरठ छोड़कर थाने में ड्यूटी जॉइन कर ली। कहा कि परिवार से बड़ा राष्ट्र का संकट है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें