लोगों ने किया क्वारंटीन वार्ड का बहिष्कार
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री के निर्देश पर सहारनपुर में तहसील प्रशासन ने बाहर से आए लोगों के लिए नगर के सतगुरू इंस्टीट्यूट में क्वारंटीन वार्ड बनाया है। सोमवार को वहां पर बाहर से आए नकुड़ ब्लॉक के 105 लोगों को रखा गया था। वहीं मंगलवार को इन सभी लोगों ने क्वारंटीन वार्ड का बहिष्कार कर दिया।
वार्ड में रह रहे फेरूमजरा निवासी अनुज कुमार, बंबयाला के संदीप कुमार, नकुड़ के अजय, दैदपुरा के अक्षित, भैरमऊ के रवि, माजरी की ओमवती, संसारपुर के इमरान, नगला के विकास व लूंढा के भोपाल आदि ने कहा कि हम सब बाहर से आए हैं और वो खुद ही अपनी जांच कराने अस्पताल आए थे। लेकिन जांच के नाम पर यहां वार्डों में रखा गया है।
यह भी पढ़ें: लॉकडाउन: मस्जिद के बाहर इकट्ठा हुए छह लोगों को दबोचा, 16 के खिलाफ एफआईआर दर्ज
उनका कहना है कि जांच करने के बाद घर भेजा जाए। अन्यथा हम कोई चाय, नाश्ता नहीं लेंगे। उधर, एसडीएम पीएस राणा का कहना है कि शासन के निर्देश पर इन्हें रोका गया है। जांच के लिए वह सीएमओ से बात कर रहे हैं। एसडीएम ने बताया कि वार्ड में रह रहे लोगों को समझाकर खाना खिला दिया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/