फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : 24 घंटे ड्यूटी पर रहेगी कोरोना वायरस मैनेजमेंट टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ : 24 घंटे ड्यूटी पर रहेगी कोरोना वायरस मैनेजमेंट टीम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कोरोना का खौफ बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को प्रमुख सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग की। इसके बाद कोरोना के मरीजों के लिए मेडिकल के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 20 बेड का आईसोलेशन वार्ड बनाया गया। साथ ही सात सदस्यीय चिकित्सकों की कोरोना वायरस मैनेजमेंट टीम बनाई गई, जो स्वाइन फ्लू या कोरोना जैसे लक्षणों वाले हर मरीज की केस हिस्ट्री चेक करेगी। 24 घंटे रैपिड रेस्पांस टीम की तरह काम करेगी। संदेह होने पर सैंपल जांच के लिए दिल्ली प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
जिला अस्पताल में भी 10 बेड का आईसोलेशन वार्ड बनाया गया है, जो तीसरी मंजिल पर है। वहीं, सैन्य अस्पताल में भी कोरोना मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाया गया है। मेडिकल में सात सदस्यीय चिकित्सकों की टीम रविवार को भी मरीज देखेगी। रोस्टर बनाकर चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। सोमवार को डॉ. नवदीन, मंगलवार को डॉ. राहुल, बुधवार को डॉ. निखिल, बृहस्पतिवार को डॉ. विपलव, शुक्रवार को डॉ. अविनाश, शनिवार को डॉ. उदयभान और रविवार को डॉ. सुरेंद्र रहेंगे। इनके साथ जूनियर डॉक्टर भी रहेंगे। सभी की ड्यूटी तय कर दी गई है। इनमें डॉ. राजेश, डॉ. मोहित, डॉ. पीयूष, डॉ. रघुनंदन, डॉ. ज्ञानेंद्र, डॉ. राजा और डॉ. मनोज हैं। मेडिसिन विभाग के प्रभारी डॉ. तुंगवीर सिंह आर्य के सुपरविजन में यह टीम काम करेगी। इनके अलावा मेडिकल में 15 सदस्यीय एक टीम का गठन किया गया है। इसमें माइक्रोबायोलॉजी लैब के प्रभारी डॉ. अमित गर्ग और बाल रोग विभाग के सह आचार्य डॉ. नवरतन गुप्ता और कैजुअल्टी इमरजेंसी ऑफिसर डॉ. हर्षवर्धन आदि शामिल हैं। आईसोलेशन वार्ड में व्हील चेयर, वेंटिलेटर और स्ट्रेचर आदि की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने की। इसमें सीएमओ डॉ. राजकुमार, डॉ. तुंग वीर सिंह आर्य, मुख्य अधीक्षक डॉ. धीरज राज, जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. पीके बंसल, आर्मी हॉस्पिटल मेरठ कैंट के मेजर डॉ. एचएम काशी आदि रहे।
कोरोना से घबराएं नहीं, एहतियात जरूरी
प्रमुख सचिव चिकित्सा ने सभी अधिकारियों को कहा कि जनता तक यह बात पहुंचाई जाए कि यह संक्रमण बहुत खतरनाक नहीं है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। सिर्फ सावधानी और एहतियात बरतें। जुकाम, खांसी, गला खराब के रोगियों से कम से कम एक से दो मीटर की दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन

चीन और इटली से लौटे 14 लोगों की निगरानी
स्वास्थ्य विभाग चीन और इटली से लौटे 14 लोगों की निगरानी कर रहा है। अगर खांसी-जुकाम और बुखार कई दिन बना रहता है तो सैंपल जांच के लिए लखनऊ या दिल्ली प्रयोगशाला भेजा जाएगा। अभी तक चीन से 103 लोग मेरठ आ चुके हैं। इनमें से 14 की निगरानी चल रही है, बाकी की निगरानी बंद हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें