फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में 60 वर्षीय बुजुर्ग में कोरोना वायरस की पुष्टि, दस साथियों के साथ जमात में हुआ था शामिल 

Sat, 11 Apr 2020 03:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सहारनपुर में शनिवार को चिलकाना में एक व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। जनपद में अब तक पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 12 पहुंच गई है। बताया गया कि 60 वर्षीय यह बुजुर्ग अपने दस साथियों के साथ जमात में शामिल हुआ था। डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी दिनेश कुमार पी. ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग के परिवार के कई सदस्यों को क्वारंटीन कराया है। वहीं इस पूरे इलाके को सील करने की तैयारी है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ बीएस सोढ़ी ने बताया गया कि चिलकाना के मोहल्ला जाकिर हुसैन निवासी एक बुजुर्ग कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है। यह व्यक्ति 1 अप्रैल को जमात के साथ वापस लौटा था। चार अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग ने चार अप्रैल को इन सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। 

शनिवार को जनपद से करीब 43 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई जिनमें एक केस पॉजिटिव केस आया है। जिलाधिकार अखिलेश सिंह, एसएसपी दिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारी भी चिलकाना  पहुंचे हैं।  
विज्ञापन


मेरठ में 869 जमाती या उनसे जुड़े निगरानी में हैं, इनमें 321 निजामुद्दीन से आए हुए हैं। एक महिला समेत 23 पॉजिटिव आ चुके हैं। इनमें से तीन लोग जमातियों के संपर्क में आने वाले हैं। 

जमातियों को सुभारती, जैन कॉलेज सरधना, एपीएस कॉलेज, शेल्टर होम परतापुर, पीएचसी, सलमानी मस्जिद खिवाई, अक्सा मस्जिद खिवाई, पचपेड़ा भावनपुर, हमजा मस्जिद हर्रा, नूर मस्जिद हर्रा, मकई मस्जिद हर्रा, अशरफी मस्जिद हर्रा, मैना पूठी में, फातिमा मस्जिद खिवाई,जली कोठी की तीन मस्जिद और श्रीराम इंटर कॉलेज दौराला, परीक्षितगढ़, मुंडाली में क्वारन्टीन किया गया है। इनके अलावा अन्य जमातियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें