फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ से उत्तराखंड को सब्जी की आपूर्ति ने बिगाड़े रेट महंगी होनी शुरू हो गई सब्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड को मेरठ से हो रही है सब्जी की आपूर्ति - वाहनों के पास बने तो सब्जी मंडी में थोक खरीदारों की पहुंचने लगी भीड़ - रात्रि 2:00 बजे से ही चालू हो जाती है नवीन सब्जी मंडी मेरठ, मेरठ की नवीन सब्जी मंडी उत्तराखंड की जनता को भी हरी सब्जी उपलब्ध करा रही है। उत्तरांचल के अधिकतर इलाकों में नवीन सब्जी मंडी से सब्जी पहुंच रही है। जिसके कारण सब्जी के दाम भी बढ़ने शुरू हो गए हैं। जनपद और प्रदेशों की सीमाएं भले ही लोग हो लेकिन सरकार ने खाद्य पदार्थों की आपूर्ति करने वाले वाहनों को पास जारी कर दिए हैं। रात्रि 2:00 बजे से ही मंडी गुलजार होने लगी है। सुबह 6:00 बजे तक थोक विक्रेता मंडियों से सब्जियां खरीद कर अपने गंतव्य की तरफ प्रस्थान कर रहे हैं। सब्जी मंडी में बड़े सब्जी के रेट ओं का असर महानगर की गली मोहल्लों में फुटकर सब्जी विक्रेताओं द्वारा बेची जा रही सब्जी पर भी देखने को मिल रहा है। नवीन मंडी के थोक विक्रेताओं का कहना है कि मंडी में सब्जी की कोई कमी नहीं है। दिल्ली राजस्थान और अन्य कई प्रदेशों से नवीन सब्जी मंडी में सीधे सब्जियां पहुंच रही हैं। ...देहरादून हरिद्वार ऋषिकेश ही नहीं पहाड़ों पर दूर तक पहुंच रही है सब्जी ... दिल्ली रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी से रुड़की हरिद्वार ऋषिकेश देहरादून कोटद्वार तक ही नहीं बल्कि पहाड़ी क्षेत्रों में काफी शहर और गांव तक सब्जी पहुंच रही है। पिछले दो-तीन दिन से नवीन सब्जी मंडी में सब्जी का कारोबार बढ़ा है। क्योंकि राज्य सरकारों के निर्देश पर जिला प्रशासन ने खाद्य सामग्री से संबंधित वाहनों को पास जारी कर दिए हैं। जिसके करण पास धारक वाहन मंडियों से सामान ले जा रहे हैं। उधर नवीन मंडी के गेट पर तैनात पुलिस भी पास प्राप्त करने वाले वाहनों को ही मंडी में प्रवेश दे रही है। ताकि मंडी में फुटकर विक्रेताओं की भीड़ न पहुंच पाए। नवीन सब्जी मंडी के थोक व्यापारी पदम सिंह सैनी का कहना है कि रात्रि 2:00 बजे से ही मंडी में थोक खरीदारों की भीड़ जुटने शुरू हो जाती है और सुबह 6:00 बजे तक उत्तराखंड और जनपद की अन्य छोटी मंडियों से आने वाले सब्जी खरीदार थोक में सब्जी लेकर वापस लौट जाते हैं। जिससे लॉक डाउन पर भी कोई असर नहीं पड़ता है। इनका कहना है कि यह बात सही है कि खपत बढ़ने के साथ-साथ कुछ सब्जियों के दाम भी बढ़े हैं। आलू की खुदाई बंद हो गई है जिसके कारण कुछ खेतों पर रखा आलू अब तक मंडी पहुंचा था। अब कोल्ड स्टोरेज में जमा आलू की मंडी में आपूर्ति शुरू होने वाली है। .. सेना को भी सीधे मंडी से पहुंच रही है सब्जी -. दिल्ली रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी से सैनिकों को भी सीधे हरी सब्जी सप्लाई होती है। सेना के ठेकेदार दिन निकलने से पहले ही अपने वाहनों के साथ मंडी पहुंच रहे हैं। जो आलू टमाटर हरी मिर्च बैंगन गोभी प्याज लौकी भिंडी आदि समस्त सब्जियां खरीद कर सैन्य क्षेत्रों में ले जा रहे हैं। इनके अलावा पुलिस व पीएसी को भी नवीन सब्जी मंडी और लोहिया नगर मंडी से सब्जी की आपूर्ति हो रही है। ... सब्जी मंडी में थोक भाव आलू 18 से ₹20 किलो टमाटर 25 से ₹30 किलो करेला 20 से ₹25 किलो प्याज 10 से ₹12 किलो देसी खीरा ₹10 किलो हाइब्रिड खीरा 4 से ₹5 किलो फूलगोभी ₹12 किलो हरी मिर्च 15 से ₹16 किलो लोकी 10 से ₹15 किलो बिक रहा है। ... शहर में सब्जियों के फुटकर भाव आलू ₹25 किलो टमाटर ₹40 किलो करेला ₹40 किलो प्याज ₹25 किलो देसी खीरा ₹20 किलो हाइब्रिड खीरा ₹15 किलो हरी मिर्च 25 से ₹30 किलो लोकी ₹25 किलो बेची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें