फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को हराना है: मास्क और सैनिटाइजर के लिए बागपत में भाजपा विधायक ने  दिए 20 लाख रुपये 

Sat, 28 Mar 2020 02:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस से निपटने के लिए यूपी के बागपत जनपद की छपरौली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने विधायक निधि से बीस लाख रुपये दिए हैं। उन्होंने सीडीओ को पत्र लिखकर धनराशि अवमुक्त करने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


विधायक ने बताया कि छपरौली विधानसभा क्षेत्र के लिए मास्क, सैनिटाइजर और छिड़काव कराने के लिए बीस लाख रुपये दिए गए हैं।  इससे पहले वह अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दे चुके हैं।

उन्होंने लोगों से भी सरकार के साथ खड़े होने का आह्वान किया। सहेंद्र सिंह ने कहा कि मुझे लगता है इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए सरकार के साथ हर नागरिक को अपने कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए। चुनौती बड़ी है, लिहाजा जन प्रति होने के नाते कोरोना के खिलाफ जंग में हमारी भी अहम जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें