फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में बढ़ रहा कोरोना का खतरा, दो छात्रों समेत मिले सात नए मरीज, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

Fri, 19 Mar 2021 12:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • मेरठ में कम नहीं हो रहा कोरोना का खतरा
  • रेलवे स्टेशन पर तीन, कुल सात नए मरीज मिले
  • महाराष्ट्र से आ रहे यात्रियों की रेलवे स्टेशन पर जांच शुरू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कोरोना का खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शहर में गुरुवार को 4066 सैंपलों की जांच हुई, जिनमें दो छात्रों समेत कोरोना के सात नए मरीज मिले। इनमें तीन मरीज रेलवे स्टेशन पर मिले हैं। स्टेशन पर करीब 100 लोगों की जांच की गई थी। शुक्रवार को विभाग इन मरीजों को सूची में शामिल करेगा। मरीज कैंट, बेगमबाग और मोरीपाड़ा के हैं। 21470 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। 37 लोग होम आइसोलेशन में हैं। जिले में अब तक कोरोना से 409 लोगों की जान जा चुकी है। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र से आ रहे ट्रेन यात्रियों की जांच शुरू
महाराष्ट्र से सिटी स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों के यात्रियों की कोरोना जांच शुरू हो गई है। इसके लिए सुबह और रात के समय चिकित्सा विभाग की टीम ने सिटी स्टेशन पर डेरा डाल दिया है। गुरुवार को भी साप्ताहिक ट्रेन बांद्रा-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन से आए यात्रियों की सुबह 10.30 बजे से जांच की गई।

सिटी स्टेशन पर महाराष्ट्र राज्य से पांच ट्रेनें आती हैं। इसको देखते हुए एहतियात के तौर पर अलर्ट कर दिया गया है। केंद्र सरकार की सबसे अधिक नजरें महाराष्ट्र और केरल पर हैं। केरल से सिटी स्टेशन पर कोई ट्रेन नहीं आती है। सिटी स्टेशन पर गोल्डन टेंपल, देहरादून एक्सप्रेस, बांद्रा-हरिद्वार, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, वलसाड़-हरिद्वार ट्रेनें शामिल हैं। इसमें से गोल्डन और देहरादून एक्सप्रेस रोजाना मुंबई से आती हैं। सिटी स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह का कहना है कि यात्रियों की आरक्षण सूची पते के साथ मुख्यालय से ही मिल सकती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ : बेटी को परेशान कर रहे युवकों का विरोध किया तो दरोगा को पीटा, अराजकता की हदें पार
विज्ञापन


सीएम ने दिए सख्त निर्देश
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर अलर्ट कर दिया गया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने निगरानी बढ़ाए जाने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने बताया कि मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हिदायत दी है कि अन्य राज्य से आए लोगों की तलाश कर उनकी निगरानी की जाए। ऐसे लोगों को तलाशने के लिए फ्रंट लाइन वर्कर, शहर और गांव समिति को लगाया जाए। घर-घर जाकर जानकारी जुटाएं। सर्दी, जुकाम और बुखार वालों पर खास नजर रखी जाए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें