फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारुल उलूम से उठी आवाज, कोरोना के खिलाफ जंग में जुटे डॉक्टरों का करें सहयोग, रमजान माह के लिए की ये अपील

Fri, 17 Apr 2020 01:09 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

  • स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सहयोग करें: दारुल उलूम
  • रमजान माह की इबादत घरों में रहकर करने का किया आह्वान
  • लॉकडाउन का पालन करने के लिए लोगों से की अपील
विज्ञापन
मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने लोगों से घर- घर जा रही स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सहयोग करने की अपील की है, साथ ही उन्होंने लॉकडाउन का पालन करने और रमजान माह की इबादत घरों में रहकर करने का आह्वान किया है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मोहतमिम ने कहा कि कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसलिए जरूरी है कि पहले से ज्यादा सतर्क रहकर लॉकडाउन और सरकार के निर्देशों का पालन करें। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करने का आह्वान किया। 

यह भी पढ़ें: मेरठ में एक और शख्स ने कोरोना को दी मात, अस्पताल से मिली छुट्टी, अब तक 14 हो चुके हैं ठीक
विज्ञापन


वहीं, जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद मदनी ने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने और रमजान माह की इबादतें घरों पर रहकर ही करने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने रमजान माह में गरीबों के लिए इफ्तार व सहरी की व्यवस्था करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


चिकित्सकों का सम्मान करना चाहिए: गोरा
जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन मौलाना कारी इसहाक गोरा ने मुरादाबाद में चिकित्सकों की टीम पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक प्रथम पंक्ति के योद्धा हैं जो कोरोना से मुकाबला कर लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रख रहे है। इसलिए उनका सम्मान बेहद जरूरी है। इसके साथ ही लोगों को चाहिए कि वह कोरोना की जंग में डटे कर्मयोद्धाओं का सम्मान करें।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें