Corona Update: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कोरोना का हमला तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिले में शनिवार को 67 नए केस मिले हैं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 228 पहुंच गई है। बताया गया कि छह माह बाद फिर इतनी संख्या में इतने मरीज मिले हैं। वहीं फिर से एक दिन में इतने मरीज मिलने से शहरवासियों में दहशत फैल रही है।