फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खौफ: पांच महिलाओं समेत 131 बंदी आठ सप्ताह के पैरोल पर जेल से रिहा

Mon, 30 Mar 2020 09:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

कोरोना से बचाव के लिए सोमवार को जिला कारागार में बंद 131 विचाराधीन बंदियों को आठ सप्ताह के लिए पेरोल पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
बंदी - फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए सोमवार को जिला कारागार में बंद 131 विचाराधीन बंदियों को आठ सप्ताह के लिए पेरोल पर रिहा कर दिया गया है। शासन के आदेश पर छोड़े गए बंदियों में पांच महिलाओं समेत 57 बंदी जनपद शामली और शेष 74 मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने शासन को जेल में बंद ऐसे बंदियों को छोड़ने के आदेश दिए थे, जो ऐसे मामलों में बंद हैं, जिनमें अधिकतम सजा सात साल तक हो सकती है। जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने बताया कि अदालत ने अंतरिम जमानत पर जेल में बंद 131 विचाराधीन बंदियों को सोमवार शाम रिहा कर दिया है। 

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में ऐसे है जिले के हालात, छलका महिला का दर्द, दिव्यांग को भी नहीं मिल रहा सहारा, तस्वीरें
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी बंदियों को आठ सप्ताह के पेरोल पर रिहा किया गया है, जिन्हें आठ सप्ताह बाद फिर से जेल में आमद कराने के आदेश दिए गए हैं। इन बंदियों में 74 विचाराधीन बंदी जनपद मुजफ्फरनगर के हैं, जबकि 57 बंदी जनपद शामली के शामिल हैं। शामली के बंदियों में पांच महिला बंदी भी शामिल हैं। जेल अधीक्षक ने बताया कि लॉकडाउन के चलते सभी बंदियों को उनके गंतव्य तक भेजने के लिए वाहनों की भी व्यवस्था पुलिस के सहयोग से की गई है।
विज्ञापन


राहत सामग्री दी
जैन मिलन विहार मुजफ्फरनगर व इनरव्हील क्लब मुजफ्फरनगर के संयुक्त तत्वावधान में 200 पैकिट सुखे खाद्य सामग्री गरीब जरूरत मंद लोगों के लिए भेंट की गयी। अध्यक्ष योगेंद्र जैन, सचिव मनोज कुमार जैन, संजय जैनं, संजय जैन, प्रवीण जैन, साकार जैन, अंशु स्वरूप, संतोष शर्मा, अंजलि जैन आदि का सहयोग रहा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें