फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में चरम पर कोरोना की रफ्तार: हर सातवां व्यक्ति निकला कोरोना संक्रमित, एक दिन में मिले 1202 नए मरीज, दो लोगों की मौत

Sat, 15 Jan 2022 11:13 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को एक दिन में 1202 नए मरीज मिले, जबकि दो लोगों की मौत हो गई। शहर में एक दिन में इतने केस मिलने से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
मेरठ में कोरोना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीसरी लहर में कोरोना की रफ्तार चरम पर है। मेरठ में शुक्रवार को कोरोना की जांच कराने वाला हर सातवां व्यक्ति संक्रमित निकला। 7482 लोगों की जांच की गई है, जिनमें अपर निदेशक स्वास्थ्य समेत कोरोना के 1202 नए मरीज मिले, जबकि दो की मौत हो गई। 

विज्ञापन


मृतकों में नौचंदी क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय युवक और 63 वर्षीय बेगमबाग निवासी महिला शामिल हैं। दोनों पहले से बीमार थे। नए मरीजों में पुलिसकर्मी, कारोबारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, नौकरीपेशा, फ्रंट लाइन वर्कर और हेल्थ केयर वर्कर आदि शामिल हैं। सक्रिय केस 7223 हो गए हैं। 26 अस्पतालों में भर्ती हैं। 7197 होम आइसोलेशन में हैं। इन मरीजों में पुरुष वर्ग से 730 और महिला वर्ग से 472 हैं। इनमें 91 बच्चे व किशोर (लड़के-लड़कियां) भी शामिल हैं। 

कंकरखेड़ा, पल्हेड़ा और जयभीमनगर में सबसे ज्यादा मरीज 
कोरोना के मरीजों के सबसे ज्यादा कंकरखेड़ा में 132, पल्हेड़ा में 104 और जयभीमनगर में 99 मिले। नंगला बट्टू में 89, कैंट में 57, संजयनगर में 56, राजेंद्रनगर में 52, मलियाना में 50, रजबन में 45, कसेरूबक्सर में 42, पुलिस लाइंस में 40, शकूरनगर में 39, रजपुरा में 38, अब्दुल्लापुर में 35, लल्लापुरा में 33, दौराला में 31, मवाना में 29, साबुन गोदाम में 29, मकबरा डिग्गी में 23, तहसील में 23, माछरा में 21, कुंडा में 20, जाहिदपुर और जानी में 17-17 मरीज मिले हैं। बाकी अन्य क्षेत्रों के हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार

विज्ञापन

एक दिन में सबसे अधिक 229 मरीजों की हुई छुट्टी 
शुक्रवार को कोरोना संक्रमित हुए 229 मरीजों की छुट्टी हुई है। तीसरी लहर में यह एक दिन में छुट्टी हुई मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। अब कोरोना प्रोटोकॉल के हिसाब से संक्रमित आने के सात दिन बाद नेगेटिव मान लिया जाता है। 11 अस्पताल में से छुट्टी हुई, बाकी सभी होम आइसोलेशन में थे।

यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश

राहत : एक प्रतिशत मरीज भी भर्ती नहीं 
सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि कोरोना की इस तीसरी लहर में राहत देने वाली बात बस यही है कि अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या एक प्रतिशत भी नहीं है। बाकी 99 प्रतिशत से अधिक होम आइसोलेशन में हैं। अधिकांश मरीज गंभीर नहीं हैं। जो गंभीर हैं, वे कोरोना के अलावा पहले से ही बीमार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें