फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, फंदे पर लटकने से हुई थी मौत, युवक ने क्वारंटीन वार्ड में लगाई थी फांसी

Fri, 03 Apr 2020 08:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
शामली पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में कांधला क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को कोरोना के संदिग्ध लक्षण मिलने पर 31 मार्च को निर्माणाधीन जिला संयुक्त चिकित्सालय में बनाए गए क्वारंटीन वार्ड में भर्ती किया गया था। स्वास्थ्य टीम ने उसका सैंपल लेकर जांच को भेज दिए थे। 

विज्ञापन


बता दें कि जांच रिपोर्ट आने से पहले ही बृहस्पतिवार सुबह क्वारंटीन वार्ड में युवक मृत मिला था। शाम को उसकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

यह भी पढ़ें: यूपी: क्वारंटीन वार्ड में भर्ती कोरोना संदिग्ध युवक ने की आत्महत्या, दो दिन पहले आया था गांव
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार को आदर्श मंडी थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग यानी फांसी पर लटकने से मौत होना आया है। इससे साफ हो गया है कि युवक ने आत्महत्या की थी। इस मामले में परिजनों की तरफ से अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें