फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारुल उलूम के सबसे उम्रदराज छात्र का इंतकाल, तीन साल पहले कक्षा छह में लिया था प्रवेश

Fri, 03 Apr 2020 07:31 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम के सबसे उम्र दराज छात्र सैयद मजहर अली का बीमारी के चलते शुक्रवार को निधन हो गया।
विज्ञापन
दारुल उलूम देवबंद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम के सबसे उम्रदराज छात्र सैयद मजहर अली का बीमारी के चलते शुक्रवार को निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। 

विज्ञापन


मूलरूप से महाराष्ट्र औरंगाबाद के रहने वाले मजहर अली पिछले तीन वर्षों से दारुल उलूम में इस्लामी तालीम हासिल कर रहे थे। सैयद मजहर अली ने करीब तीन वर्ष पूर्व इस्लामी तालीम हासिल करने के लिए दारुल उलूम में शशुम (कक्षा छह) में प्रवेश लिया था। इससे पूर्व वह वर्ष 2000 में होली क्रास इंग्लिश हाईस्कूल औरंगाबाद से रिटायर हुए थे। जिसके बाद उन्होंने बीएड, बीएससी, एमएड, एमएससी, पीजीडीसीए, एमए उर्दू और पीएचडी जैसी डिग्रियां हासिल की थीं। 

यह भी पढ़ें: मरकज निजामुद्दीन और कोरोना वायरस जैसी महामारी के मुद्दे को धार्मिक रंग देना निंदनीय: मदनी
विज्ञापन


बताया गया कि पांच वर्षों तक उन्होंने औरंगाबाद में ही दीनी पढ़ाई की, इसके बाद उनकी तमन्ना दारुल उलूम से तालीम हासिल कर डिग्री हासिल करने की हुई। जिसके चलते वह तीन वर्ष यहां आए थे। वह पिछले काफी दिनों से हार्ट की बीमारी से जूझ रहे थे। शुक्रवार की दोपहर अचानक ह्रदय गति रुकने से उनका इंतकाल हो गया। 
विज्ञापन


दारुल उलूम की आहत-ए-मोलसरी में संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने उनकी जनाजे की नमाज अदा कराई। जिसके बाद उन्हें कब्रिस्तान शाहविलायत में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें