उत्तर प्रदेश में मेरठ के मेडिकल कॉलेज में शनिवार को एक कोरोना पॉजिटिव महिला की सिजेरियन डिलीवरी हुई है। 29 साल की यह महिला ब्रह्मपुरी निवासी है, जिसे दो दिन पहले कोरोना की पुष्टि हुई थी।
मेडिकल के नोडल अधिकारी डॉ. टीवीएस आर्य ने बताया कि नवजात का वजन 2.7 किलोग्राम है। इस महिला के पहले दो बच्चे भी सिजेरियन ऑपरेशन से ही हुए थे। इस बार बिना ऑपरेशन के बच्चा होना संभव नहीं था। स्त्री रोग विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनुपम रानी ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एसके गर्ग समेत सभी ने इस टीम को सफल ऑपरेशन के लिए बधाई दी है।
यह भी पढ़ें: अनलॉक हुआ मेरठ, बाजारों में कहीं भीड़ तो कहीं छाया सन्नाटा, कैमरे में कैद हुई ये तस्वीरें
मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 पॉजिटिव महिलाओं का यह लगातार सातवां सफल सिजेरियन सेक्शन ऑपरेशन हुआ है। यूपी में सिर्फ आगरा मेडिकल कॉलेज में मेरठ से अधिक कोविड-19 पॉजिटिव महिलाओं के सिजेरियन सेक्शन हुए हैं। मेरठ की स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की अनुपम रानी, पारुल एवं डॉ. रेनू की टीम ने ऑपरेशन किए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/