उधर, बागपत जनपद के कोविड अस्पताल खेकड़ा से मंगलवार तड़के नेपाल का रहने वाला कोरोना पाॅजिटिव के चकमा देकर भागने के बाद हड़कंप मच गया। मंगलवार तड़़के यह मरीज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से चादर की रस्सी बनाकर खिड़की के रास्ते भाग निकला। वहीं सुबह जब कोरोना पाॅजिटिव मरीज के भागने की जानकारी अस्पताल प्रबंधन को हुई तो लखनऊ तक हड़कंप मच गया।
दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से जमात 19 मार्च को जिले में आई थी। इनमें कुल 28 जमाती नेपाल के थे, इन्हें श्री कृष्णा कॉलेज बालैनी में क्वारंटीन किया गया था। 58 साल का नेपाली कोरोना पॉजेटिव निकला जिसके बाद उसे कोविड अस्पताल खेकड़ा में रखा गया था।
अस्पताल में फिर से हुई बड़ी चूक के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। क्योंकि इससे पहले भी जिला अस्पताल से एक युवक फरार हो गया था और अब कोविड अस्पताल से कोरोना संक्रमित शख्स का फरार होना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।
शामली जनपद में भी कोरोना पाॅजिटिव मामालों का आंकड़ बढ़ सकता है। प्रदेश में आगरा, मथुरा जैसे जिलों में जिले के कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। वहीं जिले में मिले अब तक सभी पाॅजिटिव कैस जमातियों के हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण शामली जिला अब संवेदनशील जोन में पहुंच गया है। वहीं 14 अप्रैल के बाद भी लोग लाॅकडाउन के कयास लगाने लगे है।