फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में सामने आया कोरोना वायरस का दूसरा मामला, दुबई से लौटे बागपत के युवक में हुई पुष्टि

Fri, 27 Mar 2020 01:34 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले कोरोनावायरस का दूसरा मामला सामने आने पर हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की है। इससे पहले शामली के कैराना जिले में एक मरीज कोरोना पाॅजिटिव पाया गया था। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अब तक दो मामले सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन


कोरोना वायरस पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए भी चुनौती बनने लगा है। बागपत जनपद में आइसोलेश वार्ड में भर्ती एक युवक के सैंपल मंगलवार को दिल्ली भेजे गए थे। युवक की प्राथमिक व साधारण जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। गुरुवार को कन्फर्म रिपेार्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि हो गई।

कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने के तुरंत बाद पुलिस प्रशासन की टीम युवक के गांव पहुंची। जहां जिलाधिकारी शकुंतला गौतम ने एलान किया कि गांव का कोई भी व्यक्ति घर से बाहर नहीं निकलेगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे गांव को सैनेटाइज करने में जुट गई है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि  जिले में अभी तक 57 मामले ट्रेस किए गए हैं। इनमें आठ लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें छह की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मंगलवार को जिन दो युवकों के सैंपल भेजे गए थे, उनमें एक की रिपोर्ट प्राथमिक जांच में पॉजेटिव आई है। पूरे गांव को सील कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें