फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के भावनपुर में क्वारंटीन में रह रहे जमाती की मौत, निगेटिव आई थी कोरोना जांच रिपोर्ट

Thu, 23 Apr 2020 01:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ से सटे भावनपुर थानाक्षेत्र के जई गांव में गुरुवार सुबह क्वारंटीन में रह रहे जमाती की मौत से इलाके में दहशत फैल गई। जमाती की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। वह गांव के ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय में क्वारंटीन था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पिछले दिनों इस जमाती समेत 29 जमातियों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। गुरुवार सुबह उसकी अचानक तबीयत खराब हुई जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. राजकुमार का कहना है कि 15 अप्रैल को ही इस जमाती की कोरोना की जांच हुई थी, जो नेगेटिव थी। लिहाजा अब दोबारा जांच कराने की जरूरत नहीं है।

एसओ भावनपुर संजय कुमार का कहना है कि मरने वाले जमाती का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। शव सुपुर्द-ए-खाक करा दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें