मेरठ से सटे भावनपुर थानाक्षेत्र के जई गांव में गुरुवार सुबह क्वारंटीन में रह रहे जमाती की मौत से इलाके में दहशत फैल गई। जमाती की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। वह गांव के ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय में क्वारंटीन था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पिछले दिनों इस जमाती समेत 29 जमातियों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। गुरुवार सुबह उसकी अचानक तबीयत खराब हुई जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।