फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अपडेट: मेरठ में एक दिन में हुई सबसे ज्यादा 3570 सैंपल की जांच, मिले 56 नए मरीज

Fri, 10 Jul 2020 01:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTi
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ में कोरोना के मरीजों की संख्या बृहस्पतिवार को सबसे ज्यादा 56 रही। हालांकि जांच के लिहाज से औसत मरीजों की संख्या कम है। अब तक सबसे ज्यादा 3570 सैंपल की जांच हुई। पहले 300 से 400 सैंपल की जांच होती थी और 20 से ज्यादा मरीज मिलते थे। अब पहले से जांच छह सात गुना बढ़ गई है। हालांकि मरीजों की संख्या दोगुने या ढाई गुने के आसपास है।

विज्ञापन


नए मरीजों में एक साल के बच्चे से लेकर 85 वर्षीय बुजुर्ग हैं। इनमें ज्वेलर, हेड कांस्टेबल, मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस के सेवानिवृत्त अफसर, पूर्व सैनिक, सब इंस्पेक्टर, जानी के कौशल केंद्र के ट्रेनर, स्टूडेंट, फाइनेंसर, घरेलू महिलाएं, मजदूर, मेडिकल स्टोर चलाने वाला फील्ड ऑफिसर, नगर पंचायत हस्तिनापुर की कैंटीन चलाने वाला आदि शामिल हैं। ये मरीज तोपखाना, न्यू सैनिक कॉलोनी, सदर, दौराला, इंदिरा नगर, मधुबन कॉलोनी, मुरलीपुर, श्रद्धापुरी, रायगंज, शताब्दीनगर, सदर दाल मंडी, प्रभातनगर, खैरनगर, कंकरखेड़ा के हैं। हेड कांस्टेबल गाजियाबाद में तैनात है और कंकरखेड़ा थाने में रहता है।

यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: यूपी पुलिस के दो दरोगाओं की करतूत, रंगीन मिजाजी में भूल गए वर्दी की मर्यादा, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


677 लोगों के लिए सैंपल
सर्वे में स्वास्थ्य विभाग की 1415 टीमें लगी हैं। इन्होंने बृहस्पतिवार को 82 हजार 243 घरों का सर्वे किया। जिनमें चार लाख 14 हजार 420 जनसंख्या कवर की। इस दौरान 677 लोगों के सैंपल लिए। यह अभियान 12 जुलाई तक चलेगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें