फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 88 मरीज मिले, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को एक मरीज की मौत, 88 नए मरीज मिले
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना के मरीजों की संख्या 12 हजार के पार पहुंच गई है। शनिवार को एक मरीज की मौत हो गई, जबकि 3920 सैंपलों में से 88 नए मरीज मिले हैं। 113 मरीजों की छुट्टी हुई है। सैंपल के हिसाब से 2.25 प्रतिशत लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

मृतक 56 वर्षीय महिला इंचौली की रहने वाली थी। नए मरीजों में दो डॉक्टर, बैंकर, अधिवक्ता, कारोबारी, घरेलू महिलाएं और स्टूडेंट्स शामिल हैं। नौ साल से लेकर 78 साल तक के मरीज हैं। इनमें 39 महिलाएं हैं। अब कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 12068 हो गई है। अब तक कुल 286 लोगों की मौत हो चुकी है। 1422 मरीजों का इलाज चल रहा है और 607 लोग होम आइसोलेशन में हैं। नए मरीज लखीपुरा, शील कुंज कॉलोनी, ब्रह्मपुरी, नौचंदी, शास्त्री नगर, रोहटा रोड, जनता नगर, गढ़ रोड, जागृति विहार, कंकरखेड़ा, श्रद्धा पुरी, बाल्मीकि मोहल्ला, प्रेम प्रयाग कॉलोनी, हंडिया मोहल्ला, भूड़ भराल और किशनपुरा आदि के रहने वाले हैं। इस बार एक हजार मरीजों का आंकड़ा 11 दिन में पार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें