ये मरीज परतापुर थाना बैरक, सरस्वती लोक, गंगानगर, छीपीवाड़ा, पांडव नगर, पुलिस लाइन, सरधना मुरारी पुरम, रजबन, महलवाला, जयभीम नगर, रौनकपुरा, शास्त्री नगर, पल्लवपुरम, मलियाना, वेस्टर्न कचहरी रोड, मेडिकल कैंपस, साकेत और ईश्वर पुरी के हनरे वाले हैं। 35 मरीजों की छुट्टी कर दी गई।अब तक 2168 लोगों की छुट्टी हो चुकी है।
अब पुराने पर्चा काउंटर पर मिलेंगी दवाएं
मेडिकल कॉलेज में अब दवाएं पुराने पर्चा काउंटर पर मिलेंगी। फ्लू ओपीडी में चिकित्सक बैठेंगे। अभी तक फ्लू ओपीडी में ही दवाएं भी दी जा रही थीं। प्रमुख अधीक्षक डॉ धीरज बालियान ने बताया कि अस्पताल में भीड़ ज्यादा होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। दवाई देने के लिए पुराने पर्चा काउंटर को खोला गया है।
सहारनपुर जिले में कुल संख्या 1926 पहुंची
जिले में राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड सेंटर में एक और व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। हालांकि इसकी गिनती सहारनपुर में नहीं होगी। उधर, बृहस्पतिवार को 52 नए संक्रमित मिले। जनपद में संक्रमितों कोरोना से एक और मौत, 52 नए संक्रमित मिले संक्रमितों की की कुल संख्या अब बढ़कर 1926 हो गई है।
शामली के झिंझाना निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट वहीं पर पॉजिटिव निकली थी। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते शामली से दस अगस्त को सहारनपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में बने कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया था। बुधवार की मध्य रात्रि करीब एक बजे उनका निधन हो गया। चूंकि इनकी रिपोर्ट शामली में पॉजिटिव आई थी। ऐसे में उनकी मौत की गिनती शामली ही में होगी।
उधर, गुरुवार को 52 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें एक व्यक्ति सोफिया मार्केट, एक गिल कॉलोनी, एक पुल खुमरान, एक दुधेड़ी चिलकाना, एक उनाली, तीन रामबाग गंगोह, एक दिलीप कॉलेज गंगोह, एक आवास विकास, एक पंजाबी बाग, एक चंद्रनगर, एक वैशाली विहार, दो नागल, एक रेलवे कॉलोनी, एक पुराना गोपाल नगर,
एक साहिब जी नगर, तीन बेरीबाग, एक नकाशा बाजार, एक खलासी लाइन, एक पारस विहार कॉलोनी, एक कोरी माजरा, दो लाखनौर, एक ब्रह्मपुरी, एक घड़ी मलूक, एक नानकपुरम जनता रोड, एक ज्ञानग्रीन, एक ताजपुर, दो नुमाइश कैंप और एक जेल चुंगी का व्यक्ति शामिल है। इनके साथ ही सहारनपुर में संक्रमितों की कुल संख्या 1926 पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 1026 मरीज ठीक हो चुके हैं। 26 की मौत हुई है। वर्तमान में 874 एक्टिव मरीज हैं।