फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, सहारनपुर में 51, मेरठ में चार डाॅक्टरों समेत 61 पाॅजिटिव

Fri, 14 Aug 2020 12:21 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/सहारनपुर

सार

  • मेरठ में गुरवार शाम आई रिपोर्ट के अनुसार 4 डॉक्टर और 4 पुलिसकर्मी समेत कोरोना के 61 नए मरीज मिले  
  • मेडिकल के तीन डॉक्टर शामिल, दो हेल्थ केयर वर्कर, दो ज्वैलर शामिल   सैम्पल के हिसाब से 2.4 प्रतिशत मरीजों को हुई पुष्टि  
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ  मेडिकल कॉलेज के तीन डॉक्टर समेत चार डॉक्टर कोरोना संक्रमित निकले हैं। एक एसआई समेत 4 पुलिसकर्मी, दो ज्वैलर, दो साधु, दो हेल्थ केयर वर्कर भी संक्रमित हैं। ब्रह्स्पतिवार को 61 मरीज मिले हैं। मरीजों की कुल संख्या 2669 हो गई है। संक्रमित मरीजों में मेडिकल के एक एनेस्थीसिया के सीनियर डॉक्टर हैं और दो मेडिसिन के जूनियर डॉक्टर हैं। मेडिकल में इससे हड़कम्प मचा है।
विज्ञापन


इससे पहले कोविड वार्ड में ड्यूटी कर रही दो स्टाफ नर्स पॉजिटिव निकली थीं। मेडिकल में पिछले तीन दिन में पांच चिकित्सीय स्टाफ पॉजिटिव आए हैं। 2573 सैम्पलों की जांच हुई। सैम्पल के हिसाब से 2.4 प्रतिशत मरीज संक्रमित निकले। पिछले कुछ दिनों के मुकाबले यह संख्या ज्यादा है, इससे पहले 2 प्रतिशत से भी कम ही संक्रमित निकल रहे थे।

मेरठ में 99 लोगों की मौत हुई है। 402 का इलाज चल रहा है। 40 लोग होम आइसोलेशन में हैं। नए मरीजों में 20 महिलाएं हैं और 39 नए केस हैं। इनमें 5 साल के बच्चे से लेकर 76 साल तक के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

ये मरीज परतापुर थाना बैरक, सरस्वती लोक, गंगानगर, छीपीवाड़ा, पांडव नगर, पुलिस लाइन, सरधना मुरारी पुरम, रजबन,  महलवाला, जयभीम नगर, रौनकपुरा, शास्त्री नगर, पल्लवपुरम, मलियाना, वेस्टर्न कचहरी रोड, मेडिकल कैंपस, साकेत और ईश्वर पुरी के हनरे वाले हैं। 35 मरीजों की छुट्टी कर दी गई।अब तक 2168 लोगों की छुट्टी हो चुकी है।

अब पुराने पर्चा काउंटर पर मिलेंगी दवाएं  
मेडिकल कॉलेज में अब दवाएं पुराने पर्चा काउंटर पर मिलेंगी। फ्लू ओपीडी में चिकित्सक बैठेंगे। अभी तक फ्लू ओपीडी में ही दवाएं भी दी जा रही थीं। प्रमुख अधीक्षक डॉ धीरज बालियान ने बताया कि अस्पताल में भीड़ ज्यादा होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। दवाई देने के लिए पुराने पर्चा काउंटर को खोला गया है।

सहारनपुर जिले में कुल संख्या 1926 पहुंची
जिले में राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड सेंटर में एक और व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। हालांकि इसकी गिनती सहारनपुर में नहीं होगी। उधर, बृहस्पतिवार को 52 नए संक्रमित मिले। जनपद में संक्रमितों कोरोना से एक और मौत, 52 नए संक्रमित मिले संक्रमितों की की कुल संख्या अब बढ़कर 1926 हो गई है।
विज्ञापन

शामली के झिंझाना निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट वहीं पर पॉजिटिव निकली थी। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते शामली से दस अगस्त को सहारनपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में बने कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया था। बुधवार की मध्य रात्रि करीब एक बजे उनका निधन हो गया। चूंकि इनकी रिपोर्ट शामली में पॉजिटिव आई थी। ऐसे में उनकी मौत की गिनती शामली ही में होगी।
उधर, गुरुवार को 52 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें एक व्यक्ति सोफिया मार्केट, एक गिल कॉलोनी, एक पुल खुमरान, एक दुधेड़ी चिलकाना, एक उनाली, तीन रामबाग गंगोह, एक दिलीप कॉलेज गंगोह, एक आवास विकास, एक पंजाबी बाग, एक चंद्रनगर, एक वैशाली विहार, दो नागल, एक रेलवे कॉलोनी, एक पुराना गोपाल नगर,

एक साहिब जी नगर, तीन बेरीबाग, एक नकाशा बाजार, एक खलासी लाइन, एक पारस विहार कॉलोनी, एक कोरी माजरा, दो लाखनौर, एक ब्रह्मपुरी, एक घड़ी मलूक, एक नानकपुरम जनता रोड, एक ज्ञानग्रीन, एक ताजपुर, दो नुमाइश कैंप और एक जेल चुंगी का व्यक्ति शामिल है। इनके साथ ही सहारनपुर में संक्रमितों की कुल संख्या 1926 पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 1026 मरीज ठीक हो चुके हैं। 26 की मौत हुई है। वर्तमान में 874 एक्टिव मरीज हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें