फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Meerut : मेरठ-सहारनपुर मंडल में सक्रिय केस 33 हजार पार, एक सप्ताह में 118 मरीजों की गई जान

Sun, 25 Apr 2021 12:46 AM IST
Dimple Sirohi अरीश रिजवी, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • कोरोना की दूसरी लहर का कहर: प्रदेश में मृत्यु और सक्रिय केसों में मेरठ पांचवें नंबर पर  
  •  दोनों मंडल में एक सप्ताह में 118 मरीजों की जान गई 
विज्ञापन
corona in Meerut - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की दूसरी लहर कहर ढा रही है। मेरठ और सहारनपुर मंडल में मेरठ जिला सक्रिय केसों में पहले नंबर पर है। प्रदेश के 75 जिलों में मृत्यु और सक्रिय केसों में भी जिले का पांचवा नंबर है। पिछले एक सप्ताह में दोनों मंडलों में 118 लोगों की मौत हुई है, जबकि 33,125 सक्रिय केस हैं।
विज्ञापन


 अभी तक इतनी बड़ी संख्या में सक्रिय केस कभी नहीं रहे थे। यही कारण है कि लोगों को अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहे हैं। ऑक्सीजन की किल्लत है। महामारी में हर तरफ मारामारी है। मरीज अगर होम आइसोलेशन में है तो कुछ गनीमत है। अस्पतालों में भर्ती कराकर इलाज कराना संभव ही नहीं है।

हालांकि कुल कोरोना मरीजों में मंडल में पिछले एक सप्ताह में हुई मृत्यु के आंकड़ों में गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर मेरठ से आगे हैं। मेरठ में जहां 13 मौत हुई हैं, वहीं गौतमबुद्धनगर में 37 और गाजियाबाद में 24 हुई हैं। 23 अप्रैल 2021 तक लखनऊ पहले स्थान पर चल रहा था। यहां 53,475 केस सक्रिय थे, जबकि 1598 लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि मेरठ में 9,407 एक्टिव केस थे और 468 लोगों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ मंडल का हाल (17 से 23 अप्रैल)
जिला       सक्रिय मरीज        मौत 
मेरठ          9407                13
गाजियाबाद  5425              24
गौतमबुद्धनगर 4793            37
बुलंदशहर    2203               04
बागपत         627                 03
हापुड़           1139               00
 
आसपास के अन्य जिलों का हाल
मुजफ्फरनगर  3755             20
सहारनपुर     2444                 13
बिजनौर        2074                 03
शामली         1258                 01
(नोट: आंकड़े लखनऊ से जारी हुए हैं।)
 
इस समय मंडल में बड़ी संख्या में सक्रिय केस हैं। मौतें भी लगातार हो रही हैं। मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। प्रयास है कि आने वाले वक्त में बेहतर नतीजे आएं। - डॉ. अशोक तलियान, मंडलीय सर्विलांस अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें