यह मरीज सरधना, टीपी नगर, मंगल पांडे नगर, जागृति विहार, दिल्ली रोड, सुभाष नगर, हस्तिनापुर, सर्वोदय कॉलोनी, सुभाष नगर, दौराला, पुलिस लाइन, जाहिदपुर, शास्त्री डिफेंस कॉलोनी मवाना, इंटेलिजेंस क्वार्टर, गांधीनगर, ब्रह्मपुरी, गंगानगर, स्पोर्ट्स कंपलेक्स, पल्लवपुरम और मुरलीपुर आदि के रहने वाले हैं। बुधवार को 105 मरीजों की छुट्टी हुई है, अब तक 3924 लोगों की छुट्टी हो चुकी है।
महिला की मौत के बाद आई कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव
न्यू देवलोक कॉलोनी की रहने वाली 60 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई है। मरने के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। परिवार वाले परेशान है कि अब वे बिना स्वास्थ विभाग की टीम के उनका अंतिम संस्कार नहीं कर सकते।
सीएमओ डॉक्टर राजकुमार ने बताया कि महिला की जिला अस्पताल में जांच कराई गई थी, जहां से देर शाम पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव हैं, लेकिन उससे पहले ही उनकी मृत्यु हो गई थी। परिवार वाले टेस्ट करा कर गए थे, इसलिए वे रिपोर्ट का इंतजार कर रहे थे। अब सुबह एंबुलेंस भेजी जाएगी और अंतिम संस्कार के लिए शव लाया जाएगा। इनके पूरे परिवार की जांच कराई जाएगी।
आज फिर बंद रहेगा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय
सीएमओ ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय बृहस्पतिवार को को बंद रहेगा। सैनिटाइजेशन के बाद शुक्रवार को खोला जाएगा। डिप्टी सीएमओ के संपर्क में आए 32 लोगों की कोरोना की जांच कराई गई है, जिनकी रिपोर्ट का इंतजार है। इससे पहले एसीएमओ कोरोना पॉजिटिव आए थे, तब मंगलवार को कार्यालय बंद रहा था।