कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ में फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। आने वाले दिनों में इसके रफ्तार पकड़ने की आशंका है। सोमवार को कोरोना के 173 नए मरीज मिले हैं, जबकि दो की मौत हुई है। यह नमूनों के हिसाब से करीब दस फीसदी है। नवंबर में पहली बार संक्रमितों की संख्या 170 के पार पहुंची है। इससे पूर्व इसी महीने में एक दिन में सबसे अधिक 168 मरीज मिले थे।
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि मृतकों में 45 वर्षीय मोदीपुरम और 34 वर्षीय युवक परीक्षितगढ़ निवासी थे। अब तक 338 मरीजों की मौत हो चुकी है। नए मरीजों में हेल्थ केयर वर्कर, शिक्षक, घरेलू महिलाएं, छात्र-छात्राएं, नौकरीपेशा और कारोबारी आदि शामिल हैं। सोमवार को 1737 सैंपलों की जांच हुई।
जनपद में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 14 हजार 973 हो गई है। वहीं सोमवार को 105 मरीजों की छुट्टी हुई है। इस तरह अब तक 13 हजार 207 मरीजों की छुट्टी हो चुकी है। अब 1428 सक्रिय मरीज हैं और 817 लोग होम आइसोलेशन में हैं।
यह भी पढ़ें: भाजपा नेता से अभद्रता करने के मामले में इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, विधायक संगीत सोम ने एसएसपी से की बात
बताया गया कि नए मरीज शिवलोक कॉलोनी, शास्त्रीनगर, साबुन गोदाम, मंगल पांडे नगर, गांधीनगर, रामनगर, कृष्णा कॉलोनी और गंगानगर आदि के रहने वाले हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/