फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंट व्यवसाय पर कोरोना महामारी ने लगाया ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
टेंट व्यवसाय पर कोरोना महामारी ने लगाया ब्रेक
विज्ञापन

मेरठ। उत्तर प्रदेश टेंट डीलर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक हुई। अध्यक्ष विपुल सिंघल ने कहा लॉकडाउन के कारण प्रदेश के समस्त टेंट व्यवसायी व इस व्यापार से जुड़े सभी व्यक्ति आर्थिक रूप से टूट चुके हैं। टेंट व्यवसायी को इस हालात से उबारने के लिए कुछ जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए।
महामंत्री नवीन कुमार अग्रवाल ने कहा कि टेंट, फर्नीचर, लाइट, बैंड, बग्गी, फूल, मंडप, बैंक्वट हाल व इस व्यवसाय से संबंधित सभी व्यवसाइयों पर जीएसटी की दर 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी की की जाए। सभी टेंट व्यवसाइयों को बैंक लोन किसानों की दर पर मिले। अधिकांश टेंट व्यवसाइयों ने गोदाम, मंडप, बैंक्वट हॉल किराए पर ले रखे हैं। आगामी छह माह या कोरोना महामारी की समाप्ति तक का किराया उनसे ना लिया जाए। संगठनों से जुड़े कमल सैन ने कहा कि राज्य सरकार का कार्य करने वाले टैंट/कैटरिंग व्यवसाइयों का भुगतान तुरंत किया जाए, जिससे वह अपने कर्मचारियों को वेतन दे सकें।
विज्ञापन

टेंट, फर्नीचर, लाइट, बैंड, बग्गी, फूल, मंडप, बैंक्वट हाल व इस व्यवसाय से संबंधित सभी व्यवसायों पर लगने वाले सभी करों जैसे नगर निगम के कमर्शियल हाउस टैक्स, वाटर टैक्स, सीवेज टैक्स, कूड़ा निस्तारण टैक्स में कम से कम एक साल की छूट प्रदान की जाए। विद्युत विभाग द्वारा लिए जाने वाले फिक्स, डिमांड चार्ज आगामी छह माह या कोरोना महामारी की समाप्ति तक माफ किया जाए। कर्मचारी के पीएफ के भुगतान में भी राहत मिले और छह माह तक भुगतान सरकार वहन करे।
अध्यक्ष विपुल सिंघल ने कहा टेंट हाउस, मंडप द्वारा विवाह समारोह में लगने वाली जीएसटी को कन्या के पिता को वापस किए जाने का प्रावधान किया जाए। टेंट, मंडप के व्यवसाय को उद्योग का दर्जा दिया जाए। टेंट कैटरिंग इवेंट मैनेजर तथा इस व्यवसाय से जुड़े अन्य व्यवसायियों द्वारा लिए गए कर्ज के ब्याज पर सब्सिडी दी जाए।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंस में पवन अरोड़ा, पंकज जैन, अपर मेहरा, हरीओम शर्मा, उज्ज्वल गुप्ता, राजन गर्ग, सुशील गर्ग, अनिल शर्मा, विकास गोयल, मयंक गोयल, संजीव मित्तल, अतुल त्यागी, नमन अग्रवाल, दिनेश कुमार सिंघल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें