फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, पुलिस ने दिखाई सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
17 तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, पुलिस ने दिखाई सख्ती
विज्ञापन

मवाना/हस्तिनापुर। बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार द्वारा लगाए गए कोरोना कर्फ्यू को 17 मई तक बढ़ा दिया गया है।
कोरोना कर्फ्यू में जिलाधिकारी ने केवल दूध, सब्जी, फल व किराना की दुकानों को खोलने का समय निश्चित किया हुआ है। स्थानीय व्यापारी कोरोना संक्रमण से बेखौफ होकर बिना कोरोना की गाइडलाइन का पालन किया दुकानों को खोल रहे हैं। रविवार को स्पेयर पार्टस, बाइक मिस्त्री आदि ने दुकानें खोली। पुलिस ने 11 बजते ही खुली दुकानों को बंद कराया।
विज्ञापन

वहीं, हस्तिनापुर में पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए खुली दुकानों को बंद कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि कस्बा और देहात क्षेत्रों में कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए लगातार लोगों से अपील की जा रही है। बिना मास्क के घूम रहे लोगों पर भी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, रविवार को कस्बा और क्षेत्र की सड़कों पर गुजर रही शादी विवाह में शामिल होने वाली गाड़ियों की परमिशन देखने के बाद उन्हें आगे जाने दिया गया। हिदायत दी गई कि गाइडलाइन के अनुसार की शादी या अन्य समारोह में शामिल हो अगर गाइडलाइन का उल्लंघन हुआ तो सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें