फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : तीन ब्लॉकों में मिले 47 पॉजिटिव, सरधना में एक दिन में सर्वाधिक 42

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना : तीन ब्लॉकों में मिले 47 पॉजिटिव, सरधना में एक दिन में सर्वाधिक 42
विज्ञापन

सरधना/दौराला/मवाना। देहात क्षेत्र में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को सरधना में अब तक के सर्वाधिक एक दिन में 42 लोग पॉजिटिव मिले। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं दौराला में तीन और मवाना में दो लोग संक्रमित पाए गए।
सरधना सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि नगर व देहात क्षेत्र में कोरोना जांच के लिए 416 लोगों की सैंपलिंग कराई गई। एंटीजन जांच में 31 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं 11 अन्य लोगों की आरटीपीसीआर जांच में पुष्टि हुई। मोहल्ला अहाता ईसाईयान, छावनी, संत चार्ल्स इंटर कॉलेज में कई लोग पॉजिटिव मिले। उधर अलीपुर गांव में भी एक युवक संक्रमित मिला। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि वैक्सीन लगाने के अभियान में तेजी लाई गई है। अब तक सरधना सीएचसी, सलावा, खेड़ा पीएचसी को मिलाकर करीब छह हजार लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन

वहीं दौराला सीएचसी पर शुक्रवार को 300 से अधिक लोगों ने कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष ने बताया कि शिविर में 380 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसमें कस्बे के तीन लोग पॉजिटिव मिले। उन्हें होम क्वारंटीन किया गया। उनके संपर्क में आने वाले लोगों की सूची तैयारी की जा रही है। उधर मवाना सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि जांच में खेडी मनिहार निवासी एअरफोर्स का जवान और खेड़ी निवासी एक महिला पॉजिटिव मिली है। सीएचसी पर 200 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जबकि 122 लोगों के सैंपल एकत्रकर मेरठ भेजे गए।
मंडी में जांच के लिए नहीं पहुंची टीम
मवाना। डीएम के आदेश के बाद भी शुक्रवार को वीन आढ़त मंडी में कोरोना की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची। बृहस्पतिवार को डीएम ने मंडी को अति संवेदनशील श्रेणी में रखते हुए जांच के आदेश दिए थे। इस संबंध में सीएचसी के कोरोना सेल प्रभारी डा. देव ने पत्र मिलने की पुष्टि की थी। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डा. सतीश भास्कर ने बताया कि पुलिस फोर्स उपलब्ध नहीं होने की वजह से टीम नहीं गई।
नहीं लगी वैक्सीन, लौटे लोग
मवाना। सीएचसी पर शुक्रवार को वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोगों को बिना वैक्सीन लगवाए ही लौटना पड़ा। लोगों का कहना था कि उनको यह कहकर लौटा दिया गया है कि वैक्सीन खत्म हो गई है। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी का कहना है कि लोग गलत बोल रहे हैं। वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में है। अब रोज 200 लोगों को ही वैक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

सरधना के कई मोहल्ले सील
सरधना। नगर में कोरोना का संक्रमण बढ़ने पर पुलिस प्रशासन फिर सख्त हो गया है। एसडीएम अमित भारतीय ने बताया कि मोहल्ला कमरानवाबान, धर्मपुरा, छावनी में कई जगहों पर बैरिकेडिंग लगाकर सील किया गया है। ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें